Dhanbad Cyber Crime News: धनबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को तीन साइबर ठगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने यह छापामारी चीरागोड़ा में एक किराये के मकान पर की, जहां आरोपी फर्जी तरीके से व्हाट्सऐप के माध्यम से लोगों के बैंक खाते हैक कर लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे।
कैसे करते थे साइबर ठगी?
ग्रामीण एसपी ने समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया कि आरोपी फर्जी मोबाइल नंबरों से व्हाट्सऐप अकाउंट बनाते थे और आम जनता को फर्जी RTO चालान और SBI रिवार्ड प्वाइंट्स के नाम पर APK फाइल भेजते थे।
जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को इंस्टॉल करता, उसका मोबाइल फोन पूरी तरह हैक हो जाता था और बैंक खातों से रुपये तुरंत उड़ा दिए जाते थे।
Read More: धनबाद रेलवे परिसर में दो महिला गिरफ्तार, 4.50 लीटर देशी शराब जब्त
गिरफ्तार आरोपी
- सचिन कुमार
- महेश मंडल
- बिनोद कुमार महतो
पुलिस जांच में तीनों की संलिप्तता पुख्ता पाई गई है। वहीं आरोपी महेश मंडल पहले भी नई दिल्ली स्पेशल सेल के साइबर ठगी कांड संख्या 258/2022 में आरोपपत्रित रह चुका है।
छापामारी में क्या-क्या मिला?
छापामारी के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए, जिनमें शामिल हैं—
- 8 मोबाइल फोन
- 6 सिम कार्ड
- 2 मोटरसाइकिल
- संदिग्ध APK फाइलें
- एडमिन पैनल
- बैंकिंग डेटा
- ट्रांजैक्शन व लॉगिन डिटेल्स
इन सभी डिजिटल उपकरणों की जांच में साइबर ठगी के कई प्रमाण मिले हैं।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल अभियान में शामिल रहे—
- पु.नि. विश्वजीत ठाकुर, साइबर थाना धनबाद
- पु.अ.नि. विकास प्रसाद
- मं.स.अ.नि. मेरी प्रफुल्लित लकड़ा
- सिपाही जयनारायण पंडित
ग्रामीण एसपी के अनुसार जांच जारी है और ठगी के पूरे मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








