धनबाद: ऑपरेशन वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन के तहत धनबाद मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध खुफिया शाखा (CIB) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सोमवार देर रात गाड़ी संख्या 13010 योग नगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से 60 जीवित कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
लगातार मिल रही थी तस्करी की सूचना
पिछले कुछ दिनों में 78 और 35 कछुओं की बरामदगी के बाद टीम को लगातार मुखबिर द्वारा जानकारी मिल रही थी कि इसी ट्रेन में कछुओं की अवैध सप्लाई हो रही है। इसके बाद RPF और CIB ने ट्रैकिंग बढ़ाई और गोमो स्टेशन से ट्रेन खुलने के तुरंत बाद दो संदिग्धों को गार्ड ब्रेक सटे कोच में पकड़ लिया।
Read More: धनबाद रेलवे परिसर में दो महिला गिरफ्तार, 4.50 लीटर देशी शराब जब्त
गिरफ्तार तस्करों की पहचान
गिरफ्त में आए तस्करों के नाम—
- राम दास उर्फ हेमेंद्र प्रसाद दास, निवासी: 24 परगना (प. बंगाल)
- हिमांशु वैध, निवासी: अम्बेडकर नगर (उत्तर प्रदेश)
दोनों के पास से क्रमशः 29 और 31 जीवित कछुए बरामद हुए। पूछताछ में इन दोनों ने स्वीकार किया कि वे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से कछुए ₹120 प्रति किलो की दर से खरीदकर पश्चिम बंगाल में ऊँचे दाम पर बेचते हैं। तस्कर पिछले दो साल से इस अवैध कारोबार में सक्रिय हैं।
वन विभाग को सौंपे गए कछुए
ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचते ही RPF टीम ने दोनों आरोपियों और बरामद कछुओं को हिरासत में लेकर पोस्ट लाया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी कछुओं को वन क्षेत्र पदाधिकारी, धनबाद को सौंप दिया गया।
आगे की कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जारी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








