BOLLYWOOD: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म का जादू अभी भी बरकरार है। फिल्म ने अब तक लगभग 150 करोड़ की कमाई की है, लेकिन जो लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने नहीं जा सके उनके लिए भी अच्छी खबर है।
130 करोड़ में नेटफ्लिस ने खरीदा ओटीटी राइट्स
जानकारी के अनुसार फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. नेटफ्लिक्स ने धुरंधर के दोनों पार्ट्स को 130 करोड़ में खरीदा है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने धुरंधर के दोनों पार्ट्स के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 130 करोड़ दिए हैं।
अक्षय खन्ना की एक्टिंग देख कायल हुए लोग
फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।













