Jharkhand News: अहले सुबह धनसार की ओर से झरिया रोड की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिज़ायर कार, जिस पर प्रेस का बोर्ड लगा हुआ था, संदिग्ध अवस्था में तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से चलती हुई पाई गई।बैंकमोड़ पुलिस ने गाड़ी की हरकतों को देखकर उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर गाड़ी को और तेज़ी से भगा ले गया।
Read More-Jharkhand News: बोकारो में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, दो बाइकों की भयंकर टक्कर में दो की मौत
भागने के दौरान कार श्रीराम प्लाज़ा के पास डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उसमें सवार तीन युवक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली, तो कार के अंदर एक गाय और दो बछड़े लोड मिले। वाहन और पशुओं को बैंकमोड़ थाना ले जाया गया है।
Jharkhand News: भागने के क्रम में वाहन डिवाइडर से टकराई कार
इस संबंध में डीएसपी विधि-व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस को देखकर स्विफ्ट डिज़ायर गाड़ी भागने का प्रयास कर रही थी। भागने के क्रम में वाहन डिवाइडर से टकरा गया और चालक व अन्य लोग फरार हो गए। जांच में पाया गया कि गाड़ी में एक गाय और दो बछड़े थे, जिन्हें चोरी कर तस्करी की कोशिश की जा रही थी।
Read More-Jharkhand News: लिंक क्लिक करते ही उड़ जाता था डेटा, पुलिस ने पकड़े हाई-टेक ठग
डीएसपी ने यह भी बताया कि वाहन का पूरा डिटेल डीटीओ कार्यालय से निकलवाया जा रहा है, वहीं पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई है और मामले की गहन पड़ताल कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








