Jharkhand News: धनबाद पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक सक्रिय गिरोह पर बड़ी चोट की है। जांच टीम को कई दिनों से ऐसे समूह की तलाश थी, जो लोगों को नकली ऐप और लिंक भेजकर मोबाइल डेटा चुराता था। जैसे ही लोग ‘RTO Challan’, ‘SBI Reward’ या ‘APK Installer’ जैसे दिखने वाले फर्जी लिंक पर क्लिक करते, अपराधी उनके फोन से जरूरी जानकारी निकालकर पैसे उड़ाने में लग जाते थे।
Jharkhand News: किराए के ठिकाने से दबोचे गए ठग
ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को शहर के घनी आबादी वाले इलाके में बने किराए के ठिकाने से धर दबोचा। पकड़े गए युवकों में टुंडी के सचिन कुमार, महेश मंडल और तोपचांची के विनोद कुमार महतो शामिल हैं।
Jharkhand News: 21 वर्षीय सचिन है सरगना का मुखिया
पुलिस का कहना है कि 21 वर्षीय सचिन खुद को छात्र बताता है, लेकिन असल में वही इस नेटवर्क को संचालन देता था। महेश पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है और वह जेल भी जा चुका है।
छापेमारी में पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, 6 सिमकार्ड और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। अब फोन के डेटा की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनसे कितने लोगों को निशाना बनाया गया और गिरोह से जुड़े अन्य चेहरे कौन हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








