Lifestyle: 1 नवंबर से देवउठान के बाद से शादियों का शुभ मुहुर्त शुरु हुआ, उसके बाद लगातार शादियां हुई लेकिन अब एक बार फिर शादियों का मुहूर्त खत्म होने वाला है क्योंकि खरमास लगने वाला है, खरमास में कोई भी शुभ कार्य वर्जित होता है, खरमास खत्म होने के बाद ही शादियां शुरु होंगी।
16 दिसंबर से लग जाएगा खरमास
बता दें 16 दिसंबर से खरमास लगने वाला है, इसके बाद शादी, मुंडन आदि सभी कार्य पर रोक लग जाती है, लेकिन इससे पहले 11 दिसंबर 2025 को शुक्र अस्त हो रहे हैं, शुक्र के अस्त होने पर शादियां नहीं होती है. जानें शादियों पर कब तक रोक रहेगी।
Read More: इस OTT प्लेटफॉर्म में देख पाएंगे धुरंधर, जल्द ही 200 करोड़ क्लब में होगी शामिल
11 दिसंबर से बंद हो जाएगी शादियां
11 दिसंबर 2025 की सुबह ठीक 6 बजकर 35 मिनट पर धन, यश और वैभव के दाता शुक्र वृश्चिक राशि में रहते हुए सूर्य के बहुत करीब आकर अस्त हो जाएंगे । शुक्र प्रेम, वैवाहिक जीवन के कारक हैं, अस्त होने पर इन क्षेत्रों में शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं, क्योंकि जो ग्रह अस्त होता है उसकी शक्ति कम हो जाती है और वह कुंडली में शुभ प्रभाव नहीं डालता है।
5 फरवरी से शुरु होगा शादियों का मुहूर्त
अब शादियां सीधे नए साल में ही शुरु होंगे, लेकिन 15 जनवरी को खरमास समाप्त होंगे फिस भी जनवरी में शादी का मुहूर्त नहीं है। क्योंकि खरमास खत्म हो जाने के बाद शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं लेकिन चूंकि शुक्र 53 दिनों तक अस्त रहेंगे यानी शुक्र 1 फरवरी 2026 को उदित होंगे, तो इसके बाद ही शादी की शहनाईयां बजेंगी और सभी मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। यानी शादियों का मुहूर्त अब सीधे 5 फरवरी से ही शुरु होंगे।













