Ranchi: कटहल मोड़ निवासी छड़-सिमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहु पर अंधाधुंध फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को Ranchi Police ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल एक अपराधकर्मी को दबोचते हुए मामले का खुलासा किया है।
क्या है पूरा मामला
दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को कटहल मोड़ स्थित सांभवी इंटरप्राइजेज के मालिक राधेश्याम साहु पर उनकी दुकान के पास दो अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड गोली फायर की थी। इस हमले में राधेश्याम साहु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई थी।
इस मामले को लेकर नगड़ी थाना कांड संख्या 160/25 दिनांक 15.10.2025 को धारा 109(1)/61(2)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
SIT ने की जांच, आरोपी धनबाद से गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, Ranchi के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्धों के बारे में अहम सुराग मिले।
इसी क्रम में 18 दिसंबर 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध अपराधकर्मी चंदन कुमार धनबाद से अपने घर सौंदा डी (भुरकुंडा) लौट रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।
3 लाख की सुपारी में की थी फायरिंग
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने एक साथी के साथ सफेद रंग की अपाचे बाइक से कटहल मोड़ आया था और राधेश्याम साहु पर फायरिंग की थी। आरोपी ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसे 3 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से 50 हजार रुपये अग्रिम के रूप में मिले थे।
पुलिस के अनुसार, इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: चंदन कुमार उर्फ चंदन खेरवार
- उम्र: लगभग 24 वर्ष
- पिता: रंजीत प्रसाद
- पता: आजाद नगर, सौंदा डी
- थाना: पतरातु (भुरकुंडा ओपी)
- जिला: रामगढ़

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








