Jharkhand: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ हुई बेरहमी की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई।
बरही थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्चे को पीटने के आरोप पर अविलंब अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी गई है@HemantSorenJMM@MithileshJMM@JharkhandCMO@IrfanAnsariMLA@JharkhandPolice @DGPJH@Michaelraj_ips@IGBokaro pic.twitter.com/PlQXkoChXQ
— Hazaribagh Police (@HazaribagPolice) December 18, 2025
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल संज्ञान लिया और हजारीबाग पुलिस को अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ तेज़ी से कार्रवाई शुरू की गई।
बरही थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्चे को पीटने के आरोप पर अविलंब अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी गई है@HemantSorenJMM@MithileshJMM@JharkhandCMO@IrfanAnsariMLA@JharkhandPolice @DGPJH@Michaelraj_ips@IGBokaro pic.twitter.com/PlQXkoChXQ
— Hazaribagh Police (@HazaribagPolice) December 18, 2025
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
आरोपी आलोक साव गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आलोक साव उर्फ आलोक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी।
क्रिकेट खेल के दौरान हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार की है। बरही थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान दो नाबालिग बच्चों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। बच्चों का यह विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि एक बच्चे का चाचा मौके पर पहुंच गया।
गुस्से में मासूम पर किया हमला
आरोपी ने भतीजे के पक्ष में खड़े होते हुए गुस्से में दूसरे नाबालिग बच्चे पर बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़ित बच्चा अनिल प्रजापति का बेटा बताया जा रहा है। खेल का मैदान, जो बच्चों की खुशी का प्रतीक होना चाहिए था, उस दिन डर और आंसुओं से भर गया।
महिलाओं ने दिखाई हिम्मत
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग कुछ देर तक सन्न रह गए। इसके बाद मौके पर मौजूद महिलाओं ने साहस दिखाते हुए हस्तक्षेप किया और आरोपी को रोका। महिलाओं ने चेतावनी दी कि बच्चे की जान को खतरा हो सकता है और शिकायत करनी है तो बच्चों के माता-पिता से की जानी चाहिए।
राजनीतिक प्रतिक्रिया के बाद तेज हुई कार्रवाई
इस घटना को लेकर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। वीडियो वायरल होने, जनआक्रोश और राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
ऐसे लोग मानसिक रूप से बीमार हैं,जिनका पर्याप्त इलाज अत्यंत आवश्यक है।बच्चों से ऐसा बर्ताव घृणित है।
माननीय मुक्यमंत्री @HemantSorenJMM जी के ध्यानार्थ एवं @JharkhandPolice @HazaribagPolice तथा @DC_Hazaribag के संज्ञानार्थ।। https://t.co/xc96L6NqTX
— Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 (@MithileshJMM) December 18, 2025
समाज के सामने गंभीर सवाल
यह घटना समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करती है कि क्या अब बच्चों के खेल भी सुरक्षित नहीं रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
हजारीबाग के बरही में नाबालिग बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार। CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








