Jharkhand: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी-2025 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली Jharkhand Cricket Team के खिलाड़ियों ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टीम की शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि Jharkhand की इस जीत ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि सरकार से मिल रहा प्रोत्साहन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी, क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।













