गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

अब जाम से छुटकारा! रांची में Metro train की तैयारी तेज, जानिए पूरा रूट और प्लान

दिसम्बर 22, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
अब जाम से छुटकारा! रांची में Metro train की तैयारी तेज, जानिए पूरा रूट और प्लान
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: राजधानी रांची में Metro train चलने की उम्मीद अब और मजबूत हो गई है। झारखंड सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने रांची को Metro train प्रोजेक्ट देने पर सैद्धांतिक सहमति जता दी है। इसके लिए केंद्र ने राज्य सरकार से कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMPP) तैयार कर भेजने को कहा है।

Table of Contents

Toggle
  • 50 वर्षों की आबादी को ध्यान में रखकर बनेगी डीपीआर
  • ऑटो-टोटो पर निर्भर है रांची का परिवहन सिस्टम
  • प्रदूषण और ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
  • रांची में Metro train के आने से अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
  • सरकार का बयान

मोबिलिटी प्लान तैयार करने के लिए नगर विकास विभाग ने ट्रांजिट कॉरिडोर की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस दिशा में झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUDCO) द्वारा सर्वे की तैयारी की जा रही है। सर्वे के बाद Alternative Analysis Report (AAR) और Detailed Project Report (DPR) बनाई जाएगी। इसके लिए जुडको ने कंसल्टेंट नियुक्त करने हेतु Request for Proposal (RFP) जारी कर दिया है, जिसकी बिड 7 जनवरी को खुलेगी। चयनित कंसल्टेंट को तीन माह के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी।

Read more- झारखंड में बढ़ी ठंड की मार: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

50 वर्षों की आबादी को ध्यान में रखकर बनेगी डीपीआर

राज्य सरकार मेट्रो परियोजना की डीपीआर अगले 50 वर्षों की जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखकर तैयार कराएगी। प्रस्तावित मेट्रो रूट में मेन रोड, डोरंडा, हिनू, एयरपोर्ट, धुर्वा, स्मार्ट सिटी, ग्रेटर रांची (हाईकोर्ट, विधानसभा, विधायक आवास) और पूरे रिंग रोड क्षेत्र को जोड़े जाने की योजना है। साथ ही मेट्रो को औद्योगिक क्षेत्रों से भी जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

डीपीआर तैयार होने के बाद यह तय किया जाएगा कि मेट्रो परियोजना कितने चरणों में पूरी होगी और उस पर कितना खर्च आएगा। इसके बाद अंतिम प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

ऑटो-टोटो पर निर्भर है रांची का परिवहन सिस्टम

करीब 10 साल पहले रांची में मोनो रेल के लिए सर्वे कराया गया था, जिसमें 16 किलोमीटर का डेडिकेटेड कॉरिडोर प्रस्तावित किया गया था। उस सर्वे में बताया गया था कि रांची का परिवहन सिस्टम मुख्य रूप से ऑटो और टोटो पर आधारित है।
आंकड़ों के अनुसार:

  • 36% लोग पैदल चलते हैं
  • 28% लोग ऑटो या सार्वजनिक साधनों का उपयोग करते हैं
  • केवल 5% लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं

प्रदूषण और ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

मेट्रो ट्रेन के शुरू होने से रांची को प्रदूषणमुक्त और आधुनिक परिवहन प्रणाली मिलेगी। इससे शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, निजी वाहनों की संख्या घटेगी और ईंधन की बचत होगी। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। वर्तमान में रांची में हर साल लगभग 600 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है।

Read more- राष्ट्रपति Droupadi Murmu के दौरे की तैयारियां तेज, इस दिन पहुंचेगी रांची

रांची में Metro train के आने से अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

पिछले एक दशक में रांची में तेजी से शहरीकरण हुआ है। 84 किलोमीटर लंबे रिंग रोड और 656 एकड़ में विकसित हो रही स्मार्ट सिटी के कारण नई बसावट तेजी से बढ़ी है। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में बड़े अस्पताल, फाइव स्टार होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल प्रस्तावित हैं। वहीं ग्रेटर रांची में हाईकोर्ट, विधानसभा और अन्य प्रमुख सरकारी भवन बन रहे हैं। मेट्रो कनेक्टिविटी से इन क्षेत्रों को जोड़ने पर शहर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

सरकार का बयान

नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार ने कहा, “राज्य सरकार की ओर से मेट्रो परियोजना की मांग की गई थी। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव मांगा है। कंसल्टेंट के चयन के बाद कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान और डीपीआर तैयार कर केंद्र को भेजी जाएगी।”

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
Jharkhand bans deep boring in forest areas

आखिर क्यों झारखंड सरकार ने अचानक जंगलों में Deep Boring पर लगा दी रोक?

Jharkhand News: आशियाना टूटा पर उम्मीद नहीं! रिम्स अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिये ACB जांच के आदेश

Jharkhand News: आशियाना टूटा पर उम्मीद नहीं! रिम्स अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिये ACB जांच के आदेश

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra