Dhanbad News: धनबाद जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से Dhanbad के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर रविवार को व्यापक ‘एंटी क्राइम चेकिंग’ अभियान चलाया गया। पुलिस की इस सक्रियता से पूरे जिले के संदिग्धों और नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा रहा।
एक साथ सक्रिय रहे सभी थाना क्षेत्र
रविवार शाम से देर रात तक चली इस विशेष कार्रवाई में Dhanbad के सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों, नेशनल हाईवे और संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी की गई। इस दौरान कुल 1338 वाहनों की गहन तलाशी ली गई, जिसमें 914 बाइक और 424 कारें शामिल रहीं। पुलिस ने न केवल वाहनों के दस्तावेजों और डिक्की की जांच की, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती बरती।
Read more- राष्ट्रपति Droupadi Murmu के दौरे की तैयारियां तेज, इस दिन पहुंचेगी रांची
संदिग्धों की तलाशी और पूछताछ
वाहन जांच के साथ-साथ पुलिस टीमों ने बस स्टैंड, बाजारों और रिहायशी इलाकों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। देर रात बिना किसी ठोस कारण के घूमने वाले युवकों से पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया।
जारी रहेगा अभियान: एसएसपी
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “ऐसे नियमित अभियानों से अपराधियों में भय पैदा होता है। भविष्य में भी जिले भर में इस तरह की औचक चेकिंग और रात्रि गश्त जारी रहेगी।”
Read more- झारखंड में बढ़ी ठंड की मार: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी













