Ranchi News: वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद और Ranchi University के पूर्व प्रो–वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का गुरुवार तड़के लगभग 3 बजे निधन हो गया। उन्होंने रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 80 वर्ष के थे।
परिजनों के अनुसार प्रो. शरण वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से इलाज चल रहा था। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों, पत्रकार जगत और शैक्षणिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रो. डॉ. वेद प्रकाश Ranchi University में प्रो–वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत रहे
प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण ने शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे Ranchi University में प्रो–वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत रहे। इसके अलावा सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष (एचओडी) के रूप में सेवाएं दीं और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। वे लंबे समय तक सेंट जेवियर्स कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के निदेशक भी रहे।
Read more- Karnataka में दर्दनाक सड़क हादसा: क्रिसमस पर 12 जिंदगियां खाक
तीन दशकों से भी अधिक का रहा उनका योगदान
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान तीन दशकों से भी अधिक का रहा। वे प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक द स्टेट्समैन से लंबे समय तक जुड़े रहे। साथ ही वे रांची प्रेस क्लब के संस्थापक संयुक्त सचिव भी थे।
राजनीतिक जीवन में भी प्रो. शरण सक्रिय रहे। वे कांग्रेस पार्टी की झारखंड प्रदेश इकाई के पूर्व मुख्य प्रवक्ता रहे और राजनीतिक विमर्श में उनकी भूमिका अहम मानी जाती रही। प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा।
Read more- झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, 12 जिलों में येलो अलर्ट













