गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Karnataka में दर्दनाक सड़क हादसा: क्रिसमस पर 12 जिंदगियां खाक

दिसम्बर 25, 2025
in Breaking News, देश National News
A A
Karnataka
Share on FacebookShare on Twitter

National News: क्रिसमस का दिन कर्नाटक के कई परिवारों के लिए मातम लेकर आया। Karnataka के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा एक लग्जरी स्लीपर कोच बस और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद हुआ, जिसमें बस में आग लग गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Table of Contents

Toggle
  • कब और कहां हुआ हादसा
  • आग में घिरी बस, मची अफरा-तफरी
  • ट्रक ड्राइवर की भी मौत, कई घायल
  • लापरवाही बनी Karnataka हादसे की वजह

कब और कहां हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 2 बजे नेशनल हाईवे-48 पर गोरलाट्टू क्रॉस के पास हुआ। बताया गया कि अंधेरे में एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रही स्लीपर कोच बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस कुछ ही पलों में आग का गोला बन गई।

Read more- झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, 12 जिलों में येलो अलर्ट

आग में घिरी बस, मची अफरा-तफरी

टक्कर के बाद बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्री किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन स्लीपर कोच होने के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक ड्राइवर की भी मौत, कई घायल

इस हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हो गई है। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में बस के चालक और कंडक्टर को चोट नहीं आई, क्योंकि टक्कर बस के पिछले हिस्से में हुई थी। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

लापरवाही बनी Karnataka हादसे की वजह

प्राथमिक जांच में पुलिस ने हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। यह प्राइवेट स्लीपर कोच बस बेंगलुरु से तटीय शहर गोकर्ण की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Read more- जमशेदपुर में Jubilee Park के दोनों गेट 12 दिनों तक बंद, जानिए क्या है वजह

हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Girl commits suicide in Ranchi
Breaking News

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

जुलाई 22, 2026
Ranchi: Gherao of JPSC office
Breaking News

Ranchi: JPSC कार्यालय घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP-Congress आमने-सामने

जुलाई 22, 2026
Next Post
झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, 12 जिलों में येलो अलर्ट

झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, 12 जिलों में येलो अलर्ट

वरिष्ठ पत्रकार प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का निधन

Ranchi News: वरिष्ठ पत्रकार प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra