Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Cab बुकिंग Apps में मिलेगा सेम जेंडर ड्राइवर चुनने का विकल्प, सरकार ने एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस 2025 में किए बदलाव

ओला, उबर और रैपिडो जैसे Cab एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर जल्द ही यात्रियों को अपनी राइड बुक करते समय सेम जेंडर का ड्राइवर चुनने का विकल्प मिल सकता है।

December 25, 2025
in टेक्नोलॉजी
A A
Cab booking apps will now offer the option to choose a same-gender driver.

Cab booking apps will now offer the option to choose a same-gender driver.

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  ओला, उबर और रैपिडो जैसे Cab एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर जल्द ही यात्रियों को अपनी राइड बुक करते समय सेम जेंडर का ड्राइवर चुनने का विकल्प मिल सकता है। इसके साथ ही, ट्रिप पूरी होने के बाद ड्राइवर को टिप देने की सुविधा भी दी जाएगी, जिसकी पूरी रकम सीधे ड्राइवर को मिलेगी। यह प्रावधान केंद्र सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस, 2025 में किए गए संशोधनों के तहत लाया गया है।

सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना है, खासकर महिला यात्रियों के लिए। नए नियमों के तहत महिलाएं राइड बुक करते समय महिला ड्राइवर को प्राथमिकता दे सकेंगी।

कब से लागू होगा नियम

नोटिफिकेशन में किसी स्पष्ट प्रभावी तिथि का उल्लेख नहीं किया गया है, इसलिए इसे जारी होने की तारीख से ही प्रभावी माना जा रहा है। इससे पहले जुलाई 2025 में जारी मूल गाइडलाइंस को अपनाने के लिए राज्यों को तीन महीने का समय दिया गया था। संशोधनों के मामले में भी ऐसी ही समय-सीमा तय की जा सकती है, हालांकि फिलहाल कोई फिक्स्ड टाइमलाइन घोषित नहीं की गई है।

Related Post

Social media banned for children under 16

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Social Media बैन! इस राज्य सरकार का बड़ा फैसला

March 6, 2026
Celebrate 'Digital Holi' with Airtel IPTV

Airtel IPTV के साथ मनाएं ‘डिजिटल होली’29+ OTT ऐप्स और 600+ चैनल्स का धमाका

March 1, 2026
Will WhatsApp stop working after removing your SIM? New SIM-Binding rules may be implemented in India.

सिम निकालते ही बंद होगा WhatsApp? भारत में लागू हो सकता है नया SIM-Binding नियम

February 26, 2026
Airtel ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Airtel ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

February 11, 2026

राज्यों और कंपनियों की भूमिका

ये गाइडलाइंस केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई हैं, जिन्हें राज्य सरकारें अपनी लाइसेंसिंग प्रक्रिया में शामिल करेंगी। इसके तहत Cab एग्रीगेटर कंपनियों को अपने ऐप में जरूरी तकनीकी बदलाव करने होंगे। क्लॉज 15.6 के अनुसार, यात्रियों को सेम जेंडर ड्राइवर चुनने का फीचर उपलब्ध कराना होगा।

Read More: कार प्रेमियों के लिए अलर्ट: जनवरी से पहले बुक कर लें Nissan, होने वाली है कीमतों में बढ़ोतरी

कंपनियों को लाइसेंस जारी रखने या रिन्यू कराने के लिए इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। अनुपालन नहीं करने पर लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किया जा सकता है।

महिला ड्राइवरों की कम संख्या बनी चुनौती

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस नियम को जमीन पर लागू करना आसान नहीं होगा। एक कैब एग्रीगेटर से जुड़े अधिकारी के अनुसार, देशभर में महिला Cab ड्राइवरों की हिस्सेदारी फिलहाल 5% से भी कम है। ऐसे में सेम जेंडर ड्राइवर चुनने का विकल्प प्रैक्टिकल रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ऑन-डिमांड सर्विस प्रभावित हो सकती है और खासकर देर रात के समय, जब ड्राइवरों की उपलब्धता कम होती है, वेटिंग टाइम बढ़ सकता है। इस मुद्दे पर ओला, उबर और रैपिडो ने फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

टिपिंग सिस्टम होगा पूरी तरह पारदर्शी

नए संशोधनों में टिपिंग से जुड़े नियमों को भी स्पष्ट किया गया है। इसके तहत यात्री अपनी इच्छा से ड्राइवर को टिप दे सकेंगे, लेकिन यह विकल्प केवल ट्रिप पूरी होने के बाद ही उपलब्ध होगा।
सरकार ने साफ किया है कि टिप की पूरी राशि ड्राइवर को ही मिलेगी और कैब कंपनियां इसमें से कोई कमीशन नहीं काट सकेंगी। साथ ही, कंपनियों को किसी भी तरह के भ्रामक या मैनिपुलेटिव तरीके से यात्रियों को टिप देने के लिए प्रेरित करने की अनुमति नहीं होगी, क्योंकि यह उपभोक्ता संरक्षण कानून के खिलाफ होगा।

यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस

सरकार का मानना है कि सेम जेंडर ड्राइवर का विकल्प और पारदर्शी टिपिंग सिस्टम यात्रियों के भरोसे को बढ़ाएगा और Cab सेवाओं को ज्यादा सुरक्षित और उत्तरदायी बनाएगा। अब यह राज्यों और कंपनियों पर निर्भर करेगा कि वे इन नियमों को कितनी तेजी से लागू करते हैं।

 

Related Posts

Social media banned for children under 16
टेक्नोलॉजी

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Social Media बैन! इस राज्य सरकार का बड़ा फैसला

March 6, 2026
Celebrate 'Digital Holi' with Airtel IPTV
टेक्नोलॉजी

Airtel IPTV के साथ मनाएं ‘डिजिटल होली’29+ OTT ऐप्स और 600+ चैनल्स का धमाका

March 1, 2026
Will WhatsApp stop working after removing your SIM? New SIM-Binding rules may be implemented in India.
टेक्नोलॉजी

सिम निकालते ही बंद होगा WhatsApp? भारत में लागू हो सकता है नया SIM-Binding नियम

February 26, 2026
Next Post
Giridih News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Giridih News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Daily Scoop

Daily Scoop 25th December : Top Headlines

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

March 7, 2026

Jharkhand News: मेहनतकशों की जेब पर डाका! बिना बताए बिजली कामगारों के वेतन से कटे हजारों रुपये

Dhanbad: वासेपुर में गैंगवार की आहट तेज! प्रिंस खान और फहीम खान परिवार आमने-सामने, वायरल वीडियो से बढ़ी दहशत

Iran Attack US THAAD System: सदमे में अमेरिका! ईरान के हमले में अमेरिकी THAAD रडार तबाह

West Bengal Elections के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी, झारखंड के ये बड़े नेता शामिल

JPSC अभ्यर्थियों ने आयोग से की करेक्शन विंडो खोलने की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra