Ranchi Traffic Alert: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए तैयार है। आज शाम राष्ट्रपति का आगमन रांची में होगा। राष्ट्रपति के तीन दिवसीय (28 से 30 दिसंबर) दौरे को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी गई है। हालांकि, इस वीआईपी मूवमेंट के कारण शहरवासियों को आवाजाही में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। प्रशासन ने एयरपोर्ट से लेकर रातू रोड तक सुरक्षा की ऐसी दीवार खड़ी की है कि परिंदा भी पर न मार सके।
Ranchi Traffic Alert: 117 जगहों पर बैरिकेडिंग और 75 गलियां सील
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रातू रोड स्थित लोकभवन तक के पूरे रास्ते को छावनी में बदल दिया गया है। सुरक्षा कारणों से रूट के बीच पड़ने वाली 75 छोटी गलियों (बाइलेन) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। साथ ही 117 मुख्य बिंदुओं पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रपति का काफिला गुजरने से ठीक एक घंटे पहले रूट से जुड़ी सभी गलियां सील कर दी जाएंगी और काफिला निकलने के 20 मिनट बाद ही इन्हें खोला जाएगा।
Ranchi Traffic Alert: ऑटो और ई-रिक्शा पर रहेगी पाबंदी
हरमू रोड और एयरपोर्ट मार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि इस दौरान ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। वहीं, मालवाहक वाहनों (ट्रक आदि) की शहर में एंट्री के लिए समय तय किया गया है। 28 दिसंबर की शाम 4 बजे से रात 8:30 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यही नियम 29 और 30 दिसंबर को भी अलग-अलग समय पर लागू रहेगा।
More Read- New Year Alert: जल्दी करिए-कार हो गया 2 लाख तक सस्ता! 31 दिसंबर से पहले कर ले ये काम नहीं तो…
Ranchi Traffic Alert: राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम: रांची से जमशेदपुर और गुमला का सफर
राष्ट्रपति मुर्मू आज यानी 28 दिसंबर की शाम सवा छह बजे रांची पहुंचेंगी और सीधे लोकभवन जाएंगी। अगले दिन, 29 दिसंबर को वह जमशेदपुर स्थित एनआईटी (NIT) के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं, 30 दिसंबर को राष्ट्रपति गुमला के रायडीह में आयोजित होने वाले ‘अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक कार्तिक जतरा’ में शामिल होकर जनजातीय संस्कृति का मान बढ़ाएंगी। इसी दिन दोपहर बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








