Jharkhand Breaking: बुढ़मू थाना क्षेत्र के बिंजा छापर के पास रेलवे लाइन के बीच एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान पतरातु थाना क्षेत्र के हफुवा गांव निवासी 22 वर्षीय इबरार अंसारी के रूप में हुई है।
प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया होगा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही बुढ़मू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।













