Ranchi News: रांची में मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज सीएम हेमन्त सोरेन से ट्रिपल आईटी, रांची में पीएचडी के लिए चयनित आदिवासी छात्रा Savita Kachhap ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार की ओर से पीएचडी की पढ़ाई पूर्ण करने हेतु ₹2 लाख की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया।
कौन है Savita Kachhap ?
सविता कच्छप आदिवासी समुदाय से ट्रिपल आईटी, रांची में पीएचडी हेतु चयनित सबसे कम उम्र (24 वर्ष) की अभ्यर्थी हैं। उनका चयन इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विषय में हुआ है। वे तकनीकी क्षेत्र में प्रथम ट्राइबल रिसर्च स्कॉलर हैं तथा IEEE मंच पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नॉवेल्टी रिसर्च वर्क प्रस्तुत कर चुकी हैं।
Read more- शीतलहर की चपेट में Jharkhand, नए साल में बारिश की संभावना?
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
मुलाकात के दौरान सविता कच्छप ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे डूंगरी टोली, अरगोड़ा (रांची) की निवासी हैं और वर्तमान में मधुकम स्थित अपनी नानी के घर रहकर अध्ययन कर रही हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके शोध एवं शिक्षा में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर सविता कच्छप के परिजन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।













