गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

झारखंड CGL का लंबा इंतज़ार खत्म: सीएम हेमंत सोरेन ने 1910 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

दिसम्बर 30, 2025
in Breaking News, करियर, झारखंड Jharkhand News
A A
झारखंड JSSC CGL का लंबा इंतज़ार खत्म: सीएम हेमंत सोरेन ने 1910 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: झारखंड के JSSC CGL अभ्यार्थियों के लिए नए साल की शुरुआत बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह भव्य कार्यक्रम राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया।

Table of Contents

Toggle
  • किन पदों पर हुई नियुक्ति
  • मुख्यमंत्री का संबोधन
  • रोजगार और विकास पर सरकार का फोकस
  • CGL परीक्षा विवादों का लंबा सफर

लंबे समय तक चले कानूनी विवादों और प्रक्रियाओं के बाद आखिरकार चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने मंच से स्वयं 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि कुल 1910 उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी गई।

Read more- शीतलहर की चपेट में Jharkhand, नए साल में बारिश की संभावना?

किन पदों पर हुई नियुक्ति

CGL परीक्षा के माध्यम से जिन पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, उनमें शामिल हैं-

  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: 847 पद
  • प्रखंड कल्याण पदाधिकारी: 191 पद
  • प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी: 239 पद
  • श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी: 170 पद
  • अंचल निरीक्षक सह कानूनगो: 178 पद
  • कनीय सचिवालय सहायक: 288 पद
  • प्लानिंग असिस्टेंट: 4 पद

मुख्यमंत्री का संबोधन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सफल अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार “कहने से ज्यादा करने में विश्वास रखती है।” उन्होंने बताया कि सरकार के पहले वर्ष में ही 9,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे।
उन्होंने यह भी कहा कि चयन प्रक्रिया के दौरान कई तरह के षड्यंत्र और बाधाएं सामने आईं, जिनमें कोर्ट-कचहरी के नाम पर अवैध वसूली तक की बातें सामने आईं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रोजगार और विकास पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन राज्यों में विपक्ष की सरकार है, वहां त्योहारों के समय भी अशांति फैलती है, जबकि झारखंड में शांति के साथ विकास और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में और भी बड़ी संख्या में सरकारी नियुक्तियां की जाएंगी।

CGL परीक्षा विवादों का लंबा सफर

CGL परीक्षा की शुरुआत वर्ष 2015 में विज्ञापन जारी होने के साथ हुई थी। इसके बाद यह परीक्षा नियमावली, आरक्षण, कोर्ट केस और पेपर लीक जैसे कई विवादों में फंसी रही। कई बार परीक्षा रद्द हुई, नई नियमावलियां बनीं और दोबारा आवेदन मंगाए गए।
2024 में भी परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के कारण रद्द करनी पड़ी, लेकिन आखिरकार अगस्त-सितंबर 2024 में परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हुई और अब जाकर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल सके।

यह नियुक्ति प्रक्रिया झारखंड के युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है और राज्य में रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Read more- Gumla News: गुमला में आज भव्य अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘Kartik Jatra’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
CSBC Bihar Police Driver Result 2025 released

खत्म हुआ इंतजार: CSBC Bihar Police Driver Result 2025 जारी, 4361 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज

Daily Scoop

Daily Scoop 30th December: Top Headlines

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra