Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Tourist places in Jharkhand: झारखंड की सैर, छुपे हुए हिल स्टेशन और शानदार झरनों की कहानी

January 2, 2026
in झारखंड
A A
Tourist places in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

Tourist places in Jharkhand: भारत के पूर्वी हिस्सा में स्थित अपनी घनी हरियाली, खूबसूरत झरनों, पहाड़ियों, वन्यजीवों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता यह राज्य अभी भी भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थलों से कोशों दूर है, इसलिए जो लोग प्रकृति, शांति और रोमांच की खोज में हैं, उनके लिए झारखंड राज्य एक बेहतरीन गंतव्य है। आइए, हम झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Jharkhand में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध Tourist Place:

झारखंड राज्य प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहाँ ऐसे कई जगह हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं-

  • रांची (Ranchi) – राज्य की राजधानी और “झरनों का शहर”
  • नेतरहाट (Netarhat) – छोटानागपुर की रानी
  • पतरातू घाटी (Patratu Valley)
  • देवघर (Deoghar) – बाबा बैद्यनाथ धाम
  • बेतला नेशनल पार्क (Betla National Park)
  • हुंडरू जलप्रपात (Hundru Fall)
  • दशम जलप्रपात (Dasham Fall)
  • हजारीबाग

झारखंड में घूमने का सबसे Perfect समय

झारखंड घूमने का सबसे सही वक्त अक्टूबर से मार्च के बीच का समय है। इस दौरान मौसम एकदम सुहावना रहता है और घूमने-फिरने, ट्रेकिंग और झरनों को देखने के लिए यह समय Perfect है।

Related Post

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026

मानसून (जुलाई-सितंबर): अगर आप झरनों को मनमोहक रुप में देखना चाहते हैं और हरियाली का मजा लेना चाहते हैं, तो मानसून का वक्त सबसे सही है। हालांकि कुछ जगहों पर फिसलन और रास्तों की समस्या बाधा बन सकती है।

झारखंड यात्रा के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए आपको 5 से 7 दिन हाथ में रख कर चलना होगा। इस समय में आप रांची, नेतरहाट, बेतला, पतरातू और देवघर जैसे प्रमुख स्थानों को घूम सकते हैं।

क्या झारखंड पर्यटकों के लिए सुरक्षित है?

जी हाँ, झारखंड पर्यटकों के लिए काफी सुरक्षित जगह है, खासकर प्रमुख पर्यटन स्थलों और शहरों में। फिर भी, यात्रा के दौरान स्थानीय नियमों का पालन करना, रात में सुनसान इलाकों से बचना और स्थानीय लोगों से सलाह लेना बेहतर विक्लप है।

रांची कैसे पहुँचे?

झारखंड की राजधानी रांची हवाई, रेल और सड़क मार्ग से अच्छी तरह कनेक्टेड है। जहां, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि शहरों से सीधी उड़ानें मिलती हैं। वहीं, रांची जंक्शन और हटिया स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी, संपर्क क्रांति, हावड़ा–रांची इंटरसिटी जैसी ट्रेनें चलती हैं। इसके साथ ही, NH-20, NH-23 और NH-33 के जरिए रांची कोलकाता (लगभग 8 घंटे), पटना (7 घंटे) और जमशेदपुर (3 घंटे) से जुड़ा है।

रांची के प्रमुख पर्यटन स्थल

रांची को “झरनों का शहर” कहा जाता है। यहाँ कई आकर्षक स्थान हैं:

  • हुंडरू जलप्रपात (Hundru Fall) – झारखंड का सबसे प्रसिद्ध झरना
  • दशम जलप्रपात (Dasham Fall)
  • रॉक गार्डन (Rock Garden)
  • पतरातू घाटी (Patratu  Valley)
  • टैगोर हिल (Tagore Hill)
  • रांची झील (Ranchi Lake)

टैगोर हिल की खासियत

टैगोर हिल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान रवींद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई ज्योतिरिंद्रनाथ टैगोर से जुड़ा हुआ है। यहाँ से शहर का मनोरम दृश्य दिखाई देता है और यह सूर्योदय व सूर्यास्त देखने के लिए एक शांत और लोकप्रिय जगह है।

नेतरहाट किस लिए प्रसिद्ध है?

नेतरहाट को “छोटानागपुर की रानी” कहा जाता है, यह झारखंड राज्य का सबसे फेमस हिल स्टेशन है। यह स्थान अपने शांत वातावरण, सूर्योदय-सूर्यास्त बिंदुओं, देवदार और चीड़ के जंगलों और झरनों के लिए जाना जाता है।

Tourist places in Jharkhand: नेतरहाट में घूमने की जगह

  • सनराइज पॉइंट (Sunrise Point)
  • सनसेट पॉइंट (Sunset Point)
  • मैगनोलिया पॉइंट (Magnolia Point)
  • अपर घाघरी फॉल्स (Upper Ghaghri Falls)
  • लोअर घाघरी फॉल्स (Lower Ghaghri Falls)
  • कोयल व्यू पॉइंट (Koyal Viewpoint)
  • नेतरहाट डैम (Netarhat Dam)
  • नैना फॉल (Naina Waterfall)

इसके अलावा, लोढ़ फॉल्स / Lodh Falls (झारखंड का सबसे ऊँचा झरना) भी नेतरहाट से लगभग 60 किमी की दूरी पर स्थित है।

मैगनोलिया पॉइंट क्या है?

मैगनोलिया पॉइंट, नेतरहाट से लगभग 10 किमी दूर स्थित एक बेहद खूबसूरत व्यू पॉइंट है। यहाँ से घाटियों और जंगलों का शानदार नज़ारा दिखाई देता है और यह सूर्यास्त के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

लोढ़ फॉल्स की विशेषता

लोढ़ फॉल्स जिसे बुढ़ा घाघ के नाम से भी जाना जात है, वह  झारखंड का सबसे ऊँचा झरना है, जिसकी ऊँचाई लगभग 143 मीटर है। मानसून के दौरान यह झरना बेहद भव्य और आकर्षक दिखाई देता है।

नेतरहाट घूमने का सही समय

नेतरहाट घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा है। इस दौरान मौसम साफ और ठंडा रहता है। मानसून में झरने अपने पूरे सौंदर्य में होते हैं।

नेतरहाट कैसे पहुँचे?

नेतरहाट पहुँचने के लिए सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन रांची में है। रांची से टैक्सी, बस या निजी वाहन द्वारा नेतरहाट पहुँचा जा सकता है।

Tourist places in Jharkhand: बेतला नेशनल पार्क किस लिए प्रसिद्ध है?

बेतला नेशनल पार्क अपने वन्यजीवों और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहाँ हाथी, बाइसन, हिरण, मोर और कई पक्षी प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इसके अलावा यहाँ स्थित पलामू किला भी एक प्रमुख आकर्षण है।

बेतला में आप इन गतिविधियों का आनंद ले सकतें है-

  • जंगल सफारी (जीप सफारी)
  • पलामू किला भ्रमण
  • पक्षी अवलोकन (Bird Watching)
  • झरनों की सैर
  • नेचर वॉक और फोटोग्राफी

बेतला नेशनल पार्क घूमने का सही समय

नवंबर से मार्च का समय बेतला घूमने के लिए सबसे उपयुक्त है। इस दौरान मौसम ठंडा रहता है और वन्यजीव देखने की संभावना अधिक होती है। भारी मानसून में पार्क बंद रहता है।

झारखंड एक ऐसा राज्य है जहाँ प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था, रोमांच और शांति – सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर, प्रकृति के करीब कुछ दिन बिताना चाहते हैं, तो झारखंड आपकी यात्रा सूची में जरूर होना चाहिए।

 

Related Posts

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done
झारखंड

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी
झारखंड

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house
Breaking News

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Next Post
Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन से सांसद पप्पू यादव और नवीन जिंदल सहित इन हस्तियों ने की मुलाकात

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन से सांसद पप्पू यादव और नवीन जिंदल सहित इन हस्तियों ने की मुलाकात

Jharkhand's PDS undergoes major technological change: 4G e-PoS machines replace 2G ones

झारखंड की PDS में बड़ा तकनीकी बदलाव: 2G की जगह 4G e-PoS मशीनें लागू

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra