गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Intermediate के छात्रों के लिए बड़ा फैसला, झारखंड के 1711 हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड; जानिए पूरा प्लान

जनवरी 5, 2026
in करियर, झारखंड Jharkhand News
A A
Intermediate के छात्रों के लिए बड़ा फैसला, झारखंड के 1711 हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड; जानिए पूरा प्लान

Intermediate के छात्रों के लिए बड़ा फैसला, झारखंड के 1711 हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड; जानिए पूरा प्लान

Share on FacebookShare on Twitter

Career News: झारखंड में Intermediate की पढ़ाई को सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें, राज्य के 10वीं तक संचालित 1711 हाई स्कूलों को प्लस टू स्कूल में अपग्रेड करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसमें करीब 2 हजार करोड़ रुपए खर्च किया जा सकता है।

Table of Contents

Toggle
  • 1711 हाई स्कूलों का किया जाएगा अपग्रेडेशन
  • Lab, Library साथ ही कई और कक्षाओं का होगा निर्माण
  • राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • NEP के तहत जरूरी हुआ अपग्रेडेशन
  • माध्यमिक आचार्य की योग्यता
  • Intermediate में एडमिशन की परेशानी से मिलेगी मुक्ति
  • पांच साल में सभी स्कूलों को तैयार करने का लक्ष्य

1711 हाई स्कूलों का किया जाएगा अपग्रेडेशन

फिलहाल झारखंड राज्य में 1158 +2 स्कूल हैं। यदि 1711 हाई स्कूलों का अपग्रेडेशन किया जाता है, तो राज्य में +2 स्कूलों की कुल संख्या बढ़कर 2869 हो जाएगी। इससे छात्र अपने ही गृहक्षेत्र में 12वीं तक की पढ़ाई कर पाएंगे।

Lab, Library साथ ही कई और कक्षाओं का होगा निर्माण

अपग्रेड किए जाने वाले स्कूलों में Science Laboratories, Library, Toilets, बेंच-डेस्क जैसी बुनियादी सुविधाएं तैयार की जाएंगी। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार नए शिक्षकों की नियुक्ति भी कराई जाएगी।

राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

बता दें, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग यह प्रस्ताव तैयार कर रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इस प्रस्ताव को राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अपग्रेडेड +2 स्कूलों में Science, Arts और Commerce-तीनों संकायों की पढ़ाई होगी। मालूम हो, पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पहले ही हर जिले के 15 हाई स्कूलों को प्लस टू में अपग्रेड करने का प्रस्ताव केंद्र को भेज रखा हैं।

Read more- Ranchi News: DSPMU को मिला नया प्रभारी कुलपति, इनको सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

NEP के तहत जरूरी हुआ अपग्रेडेशन

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई को एक साथ रखने का प्रावधान है। चूंकि डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई पूरी तरह बंद कर दी गई है, इसलिए 10वीं पास छात्रों को अपने ही स्कूल में 12वीं तक पढ़ाई का मौका देने के लिए हाई स्कूलों का अपग्रेडेशन जरूरी हो गया है।

अपग्रेडेशन का मुख्य उद्देश्य है दसवीं के बाद स्कूल छोड़ने वाले छात्रों को 11वी और 12वी के पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाना। छात्रों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान कराना ।

माध्यमिक आचार्य की योग्यता

Intermediate स्कूलों में अक्सर 20 से 22 शिक्षक होते हैं। पहले से कार्यरत शिक्षकों के अलावा नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए यह योग्यता होना अनिवार्य है-

  • संबंधित विषय में MA/MSC (45–50% अंकों के साथ)
  • B.ED डिग्री
  • झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) उत्तीर्ण

Intermediate में एडमिशन की परेशानी से मिलेगी मुक्ति

डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने के कारण इस साल छात्रों को एडमिशन और रजिस्ट्रेशन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता। राज्य के 40 वित्त रहित स्कूलों को तय सीटों से अधिक एडमिशन लेना पड़ा। बाद में दबाव के बाद सीट बढ़ाने की अनुमति दी गई। हाई स्कूलों के +2 में अपग्रेड होने से आने वाले समय में यह समस्या खत्म हो जाएगी।

पांच साल में सभी स्कूलों को तैयार करने का लक्ष्य

यदि केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो सभी 1711 स्कूलों को 5 साल के भीतर अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन, समय पर फंड नहीं मिलने पर यह समय और बढ़ सकता है।

Read more- रांची के कोकर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, देखिए कहां से कहां तक बनेगा Connecting Flyover

 

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
Ranchi News: रांची-लोहरदगा रेलखंड ठप, कोयल नदी पुल में दरार से यात्री परेशान

Ranchi News: रांची-लोहरदगा रेलखंड ठप, कोयल नदी पुल में दरार से यात्री परेशान

Ranchi Pahari Mandir complex will be digitally measured, illegal encroachments will be removed through drone survey.

Ranchi Pahari Mandir परिसर की होगी डिजिटल मापी, ड्रोन सर्वे से हटेंगे अवैध कब्जे

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra