Jharkhand News: राजधानी रांची में अपराध का डर अब आम लोगों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि कलम के सिपाही भी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। देर रात काम खत्म कर घर लौट रहे दो पत्रकारों पर हमला इसी चिंता को और गहरा कर गया है।
Read More- टाटा सफारी की नींद उड़ाने आई नई Mahindra XUV 7XO, फीचर्स देखकर रह जाएंगे दंग
घटना सदर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास की है। देर रात अपने अखबार कार्यालय से निकलकर घर जा रहे दो पत्रकारों को बाइक सवार युवकों ने रास्ते में घेर लिया। पहले उनसे लूटपाट की कोशिश की गई और जब विरोध हुआ तो हमला कर दिया गया। एक पत्रकार किसी तरह बच निकलने में सफल रहा, जबकि दूसरे को अपराधियों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Jharkhand News: लोगों ने अपराधियों को दौड़ाकर पकड़ा

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए हमलावरों का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई।
Read More- Jharkhand News: हो जाईए तैयार! झारखंड में होने वाली है सरकारी नौकरी की बौछार, यहां देखें पूरी लिस्ट
पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। चौंकाने वाली बात यह रही कि रात के वक्त इलाके में पुलिस गश्ती मौजूद नहीं थी, जबकि आसपास कई मीडिया संस्थान स्थित हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायल पत्रकार का इलाज अस्पताल में जारी है।


I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








