Ranchi News: रांची के धुर्वा से 2 जनवरी को लापता हुए दो मासूम अंश और अशिका के मामले में अब तक कोई सूराग नहीं मिला। जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस मामले की जांच में अब CID करेगी रांची पुलिस दी मदद बच्चों को ढूंढने में।
CID ने जारी की “Hue and Cry” नोटिस
मामले को गंभीरता से लेते हुए CID ने सभी राज्यों की पुलिस से समन्वय (co-ordenation) स्थापित किया है, ताकि किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत सूचित किया जा सके। वहीं, CID ने “Hue and Cry” नोटिस भी जारी किया गया है। जिसका मतलब है, यह एक औपचारिक घोषणा है, जिसका प्रयोग आम जनता और अन्य विभागों को किसी व्यक्ति के बारे में सूचित करने के लिए किया जाता है, जिसकी तलाश जारी हो और कोई सूराग नहीं मिल रहा हो। इसमें अक्सर व्यक्ति का नाम, फोटो और अन्य जानकारी शामिल होती है।
पुलिस की मदद करने वाले को दिया जाएगा 2 लाख रुपए का इनाम
वहीं, रांची पुलिस ने 2 जनवरी से लापता दोनों बच्चों को जल्द से जल्द से ढूंढने के लिए इनाम की राशि भी बढ़ा दी है। जो भी व्यक्ति अब उन दोनों के बारे में पता लगाने में पुलिस का मदद करेगा उन्हें अब 2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी, लेकिन उन्होनें ने बच्चों की सुरक्षित वापसी को प्राथमिकता देते हुए यह राशि बढ़ाने का फैसला लिया है।
Read more- Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर जारी, मैक्लुस्कीगंज में 20 साल का रिकॉर्ड टूटा
हर पहलुओं से पुलिस कर रही मामले की जांच
बता दें, SSP कार्यालय द्वारा इस संबंध में एक पोस्टर भी जारी किया गया है। इस पोस्टर के माध्यम से पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, यदि किसी को अंश और अंशिका के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वें तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। इसको लेकर पुलिस ने कहा कि, हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और बच्चों की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें, पुलिस द्वारा जारी पोस्टर के मुताबिक, अंश की पहचान पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग के हाफ पैंट से की जा सकती है. जबकि अंशिका ने नीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी है. साथ ही बताया गया है कि, बच्चों के पिता का नाम सुनील कुमार है.


क्या है मामला?
मालूम हो कि, रांची के धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी के पास खटाल से दो भाई-बहन, अंश कुमार (5 वर्ष) और अंशिका कुमारी (4 वर्ष) 2 जनवरी से लापता है। वह घर से किराना दुकान के लिए निकले थे, दुकान मिलने पर वो सामने के किसी मैदान में चले गए और फिर घर नहीं लौटे। इस संबंध में धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026, तारीख 03 जनवरी, 2026 को भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश कर रही है. वहीं, पुलिस द्वारा धुर्वा थाना का संपर्क नंबर भी जारी किया गया हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति सीधे सूचना दे सके.












