Jharkhand News : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटना सामने आई है जहां एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। डालटनगंज–पांकी मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच भयंकर टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
Jharkhand News : बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे दोनों युवक
मृतकों की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के नुरू गांव निवासी भरत साव और ब्यास यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
Read More- Big Breaking : अपराधी बेखौफ! मैक्लुस्कीगंज में दिनदहाड़े अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली
Jharkhand News : अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत
आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया। हालांकि हॉस्पीटल पहुंचते ही दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना में स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। स्कॉर्पियो में सरकारी क्षेत्र से जुड़ी एक संचार कंपनी के कर्मचारी सवार थे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








