Khunti: खूंटी में पहड़ा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी जो शूटर है वह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है। मामले की जानकारी खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने मामले की जानकारी दी है।
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
खूंटी के पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें बाहा मुंडा , देवा पाहन , अनिश मुंडा , रविया पाहन, रमेश्वर संगा, पंकज कुमार शर्मा, देवव्रत नाथ शाहदेव शामिल हैं. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों में एक को छोड़ कर सभी आरोपी खूंटी जिले के रहने वाले बताए जा रहे है। पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है।













