सोमवार, सितम्बर 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Jharkhand Breaking: मकर संक्रांति पर झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, दो बड़े आपराधिक मामलों का उद्भेदन

जनवरी 14, 2026
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
Jharkhand Breaking: मकर संक्रांति पर झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता, दो बड़े आपराधिक मामलों का उद्भेदन
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Jharkhand Breaking News: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर झारखंड पुलिस को दो-दो बड़ी घटनाओं का अहम सफलता हाथ लगी है। वहीं, रांची और खूंटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 दिन से लापता भाई-बहन अंश और अंशिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है। साथ ही, खूंटी के चर्चित पहड़ा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में भी संलिप्त कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों मामलों ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस की सक्रियता को एक बार फिर साबित किया है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: Prince Khan के गिरफ्तार भाई बंटी खान से पुलिस के सामने मारपीट, वासेपुर में हंगामा
  • देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
  • Breaking News: विधायक जयराम महतो को बड़ी राहत-इस मामले में मिली अग्रिम जमानत

Toggle
  • 11 दिनों बाद मिला अंश-अंशिका का सुराग
  • Ranchi पुलिस रामगढ़ के लिए रवाना
  • Jharkhand Breaking News: खूंटी के बहुचर्चित सोमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा
  • इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
  • Jharkhand Breaking News: फरार मुख्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी
  • Jharkhand पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में खौफ

11 दिनों बाद मिला अंश-अंशिका का सुराग

राजधानी रांची से रहस्मय तरीके से गायब हुए दोनों मासूम बच्चे अंश और अंशिका सुरक्षित खोज लिए गए हैं. कई जिला और कई राज्यों की पुलिस टीम दोनों भाई-बहन को खोजने में जुटी थी, लेकिन सफलता रामगढ़ पुलिस को हाथ लगी है. दोनों बच्चों को रामगढ़ के चितरपुर से बरामद किया गया है. इसके बाद उन्हें सुरक्षित रामगढ़ एसपी के आवास पर लाया गया है. बच्चों के पिता सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा उन्हें बच्चों के सुरक्षित बरामद होने की सूचना दी गई है.

Ranchi पुलिस रामगढ़ के लिए रवाना

फिलहाल रांची SSP के नेतृत्व में टीम रामगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। दोनों रांची के नहीं बल्कि बाहर के रहने वाले बताए जा रहे है। इस पूरे मामले में थोड़ी ही देर में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र के द्वारा पूरी जानकारी दी जाएगी।।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Jharkhand Breaking News: खूंटी के बहुचर्चित सोमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा

उधर, खूंटी जिले में पहड़ा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड मामले में भी खूंटी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होनें इस हत्याकांड को लेकर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, हत्या को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी और शूटर फरार चल रहा है। जिसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस पूरे मामले को लेकर खूंटी पुलिस के अधीक्षक मनीष टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि, हत्या की साजिश की प्लानिंग से लेकर घटना को अंजाम देने तक में इन आरोपियों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच चल रही है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

खूंटी पुलिस ने बाहा मुंडा, देवा पाहन, अनिश मुंडा, रविया पाहन, रमेश्वर संगा, पंकज कुमार शर्मा और देवव्रत नाथ शाहदेव को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, एक को छोड़कर सारे आरोपी खूंटी जिले के ही रहने वाले हैं।

Jharkhand Breaking News: फरार मुख्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी

SP मनीष टोप्पो ने आश्वासन दिया कि, जब तक पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तबतक शांत नहीं बैठेगी। इसके लिए वह लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Jharkhand पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में खौफ

मकर संक्रांति के दिन दो बड़े मामलों के उद्भेदन करते हुए कहा कि, झारखंड पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक ओर जहां दोनों मासूम बच्चों की सुरक्षित बरामदगी से आम लोगों में झारखंड पुलिस को लेकर भरोसा बढ़ा है, वहीं खूंटी हत्याकांड में गिरफ्तारी से अपराधियों में खौफ का माहौल है।

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

Prince Khan's arrested brother, Bunty Khan, assaulted in police presence; commotion in Wasseypur.
Breaking News

Breaking News: Prince Khan के गिरफ्तार भाई बंटी खान से पुलिस के सामने मारपीट, वासेपुर में हंगामा

सितम्बर 14, 2026
रांची में हिंदी दिवस समारोह, कवियों और विद्वानों ने हिंदी की व्यापकता पर रखे विचार
रांची Ranchi

रांची में हिंदी दिवस समारोह, कवियों और विद्वानों ने हिंदी की व्यापकता पर रखे विचार

सितम्बर 14, 2026
Devendra Nath Mahto's health deteriorates; admitted to Sadar Hospital.
झारखंड Jharkhand News

देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती

सितम्बर 14, 2026
Next Post
Jharkhand News: अंश और अंशिका के रामगढ़ से बरामद होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक

Jharkhand News: अंश और अंशिका के रामगढ़ से बरामद होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक

Ranchi News: रामगढ़ से मिले लापता भाई-बहन, DGP ने रांची पुलिस को सराहा

Ranchi News: रामगढ़ से मिले लापता भाई-बहन, DGP ने रांची पुलिस को सराहा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने संभाला पदभार, किसानों के मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने संभाला पदभार, किसानों के मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

सितम्बर 14, 2026

Breaking News: Prince Khan के गिरफ्तार भाई बंटी खान से पुलिस के सामने मारपीट, वासेपुर में हंगामा

झारखंड कांग्रेस 16 सितंबर को निकालेगी राजभवन मार्च, जातिगत जनगणना में OBC कॉलम की मांग

रांची में हिंदी दिवस समारोह, कवियों और विद्वानों ने हिंदी की व्यापकता पर रखे विचार

देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती

Breaking News: विधायक जयराम महतो को बड़ी राहत-इस मामले में मिली अग्रिम जमानत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra