Ranchi News: राजधानी रांची से रहस्मय तरीके से गायब हुए दोनों मासूम बच्चे अंश और अंशिका सुरक्षित खोज लिए गए हैं। कई जिला और कई राज्यों की पुलिस टीम दोनों भाई-बहन को खोजने में जुटी थी, लेकिन सफलता रामगढ़ पुलिस को हाथ लगी है। दोनों बच्चों को रामगढ़ के चितरपुर से बरामद किया गया है। इसके बाद उन्हें सुरक्षित रामगढ़ एसपी के आवास पर लाया गया है। बच्चों के पिता सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा उन्हें बच्चों के सुरक्षित बरामद होने की सूचना दी गई है।
दोनों आरोपी बाहर के रहने वाले हैं
Ranchi News: फिलहाल रांची SSP के नेतृत्व में टीम रामगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। दोनों रांची के नहीं बल्कि बाहर के रहने वाले बताए जा रहे है। इस पूरे मामले में थोड़ी ही देर में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र के द्वारा पूरी जानकारी दी जाएगी।
Ranchi News: DGP तदाशा मिश्रा ने रांची पुलिस को दी बधाई
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, रांची पुलिस को बढ़ाई दी। दोनों बच्चे बरामद कर लियें गए है। एडीजी मनोज कौशिक के नेतृत में रांची पुलिस ने मामली की जांच की और सफलता हंसल किया है। रात भर छापेमारी करना राज्य से बाहर बिहार, बंगाल ओडिशा सब जगह छापेमारी करना, तमाम जगहों पर पोस्टर लगाया गया और इनाम की राशि भी घोषित की गई। जो प्रेशर था पुलिस का इस बजेगा से रांची से दूर नहीं जा सके और आखिर कर रामगढ़ से बच्चे को बरामद किया गया। जो जो इस मामले है उन्हें इमाम दिया जाएगा। फिलहाल बच्चे कैसे बरम किया गया इस मामले को लेकर अच्छी पूछताछ की जाएगी यह जानकारी दी जाएगी।
Read more- Aaj Ka Rashifal: जानिए आज सभी राशियों में से किसे मिलेगा धन-लाभ और किसे रहना होगा सतर्क!
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









