Jharkhand News: रामगढ़ में जंगली हाथियों ने घनी आबादी वाले क्षेत्र में उत्पात मचा रखा है। हालात ऐसे हैं कि, लोग दहशत में है। बता दें शुक्रवार यानी आज अहले सुबह तीन बजे रामगढ़ के एक गांव में घुसकर लोगों को घरों के दरवाजें, दीवारे और चारदीवारी तोड़ दी। साथ ही, खेतों के फसलों को नुकसान पहुंचाया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग जान बचाने के लिए घर के अंदर दुबक कर बैठें हैं।
Read more- Jharkhand News: झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर बरकरार, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
Jharkhand News: प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
स्थानीय लोगों का कहना है, हाथियों ने पिछले एक महीने से उनका जीना मुश्किल कर रखा है। उन्होनें कई बार वन विभाग और जिला प्रशासन से हाथियों को लेकर कड़ा कदम उठाने को कहा है साथ ही मुआवजे की मांग भी की है, लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया और ना कोई एक्शन लिया। उनको मुआवजा तक नहीं दिया गया। उन्होनें प्रशासन से अपील की कि, अगर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में बड़ी अनहोनी का सामना करना पड़ सकता है।
Jharkhand News: जानकारी के अनुसार, जंगली हाथियों ने लोगों के घरों को नुकसान तो पहुंचाया ही, साथ ही चंदू महतो, मुकेश महतो और मेघनाथ महतो के आलू खेत को बर्बाद कर दिया.












