सोमवार, नवम्बर 23, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

Jharkhand News: रांची में आजसू का शक्ति प्रदर्शन-हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सहित सैंकड़ों लोगों ने थामा आजसू का दामन

जनवरी 16, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
Jharkhand News: रांची में आजसू का शक्ति प्रदर्शन-हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सहित सैंकड़ों लोगों ने थामा आजसू का दामन
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~10 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand News: आजसू पार्टी से लगातार नए सदस्यों का जुड़ना जारी है। पार्टी के राँची स्थित केंद्रीय कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। हजारीबाग लोकसभा एवं हजारीबाग सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार एवं जागो झारखंड यात्रा के संयोजक मनमंत बैश ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली।

Table of Contents

Toggle
  • Jharkhand News: आजसू नौजवानों की पार्टी है-सुदेश महतो
    • Jharkhand News: युवा उम्मीदों को पूर्ण करेगी आजसू : संजय मेहता
    • Jharkhand News: आजसू के साथ संघर्ष का सफ़र आगे बढ़ाऊँगा: अभिषेक कुमार
    • झारखंड का दर्द समझती है आजसू : मनमंत बैश
    • इन्होने आजसू की सदस्यता ली 

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। दोनों नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा की नए और शिक्षित युवाओं का पार्टी से जुड़ना शुभ संकेत है। उन्होंने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनसरोकार के मसलों पर लड़ाई के पार्टी नए साथियों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • बेरमो विधायक अनूप सिंह तीसरी बार चुने गए इंटक अध्यक्ष, झारखंड के कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
  • क्रिकेट के बाद राजनीति की पिच पर चहल, BJP ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
  • खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

Jharkhand News: आजसू नौजवानों की पार्टी है-सुदेश महतो

राज्य में नए युवाओं के बीच नए राजनीतिक चेतना का उद्भव होना राज्य के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा की आजसू नौजवानों की पार्टी है। युवा भावनाओं का प्रतिनिधित्व आजसू पार्टी करती है। आज राज्य में जिस तरह के नाजुक हालात हैं ऐसे में एक नए राजनीतिक चेतना को जागृत कर जन आंदोलन खड़ा करना राज्य की जरूरत है।

नए सदस्यों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि राजनीति संघर्ष का मैदान है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जनमुद्दों पर हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए। राजनीति सिर्फ चुनाव का त्योहार नहीं बल्कि सतत संघर्ष करते रहने का मैदान है। झारखंड में एक बड़े राजनीतिक वैचारिक संघर्ष की जरूरत है। कार्यकर्ता इसकी तैयारी करें।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

झारखंड की मौजूदा सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह चरमरा चुकी है। हर योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। युवाओं से किए गए हर वादे पर पानी फेर दिया गया। रोजगार, नियोजन, कानून-व्यवस्था से लेकर पलायन तक सभी मोर्चों पर सरकार का खराब प्रदर्शन साफ नजर आ रहा है। लाखों रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती का कोई ठोस प्लान या रोडमैप आज तक सरकार नहीं दे पाई।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

Jharkhand News: युवा उम्मीदों को पूर्ण करेगी आजसू : संजय मेहता

आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की राज्य के युवा उम्मीदों को आजसू ही पूर्ण कर सकती है। राज्य की बड़ी आबादी युवाओं की है। युवा सपनों को राज्य सरकार ने कुचला है। ऐसे में युवाओं को क्रांति का एक नया अलख जगाना होगा। युवा उम्मीदों और सपनों को यदि कोई राज्य में नेतृत्व दे सकता है तो वह आजसू पार्टी ही दे सकती है। उन्होंने नए सदस्यों को पूर्ण विश्वास देते हुए कहा की आजसू पार्टी आपके नेतृत्व क्षमता को निखारने का पूर्ण अवसर देगी।

उन्होंने कहा की हेमंत सरकार में विजन और रोडमैप का घोर अभाव है। हर जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोयला-बालू माफिया सरकारी संरक्षण में फल-फूल रहे हैं। विस्थापितों का दमन हो रहा है। 10 लाख नौकरियों का वादा कहीं गायब है। ऐसे में युवाओं की भूमिका अहम है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

सरकार, प्रशासन और माफिया की सांठगांठ से विस्थापितों पर फर्जी मुकदमे चलाए जा रहे हैं। आजसू अंतिम सांस तक उनके साथ खड़ी रहेगी। हम इन मुद्दों को लोकसभा-विधानसभा में लगातार उठा रहे हैं।

राज्य का खजाना खाली है, वित्तीय संकट गहरा गया है। मइयां योजना के नाम पर सरकार पसीना बहा रही है। 75% स्थानीय आरक्षण और ओबीसी को 27% आरक्षण देने के वादे भी खोखले साबित हुए।

झारखंड की माटी के साथ अब बहुत छल हो चुका है। पूरा राज्य परेशान है। अब समय आ गया है। युवा जाग चुके हैं। आजसू का आंदोलन अब थमेगा नहीं। झारखंड में बड़े बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव होकर रहेगा। नए सदस्य मिलकर आजसू के इस मिशन को पूरा करेंगे।

Jharkhand News: आजसू के साथ संघर्ष का सफ़र आगे बढ़ाऊँगा: अभिषेक कुमार

नए सदस्य अभिषेक कुमार हजारीबाग के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने सदस्यता ग्रहण के बाद कहा कि आजसू पार्टी में शामिल होना मेरे राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। सुदेश महतो और संजय मेहता के नेतृत्व में पार्टी ने झारखंड के लिए जो काम किया है, वह प्रेरणादायक है।

हजारीबाग में मैंने चुनाव लड़ा और स्थानीय मुद्दों जैसे खनन प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं, किसानों की दुर्दशा और युवाओं की बेरोजगारी पर आवाज उठाई। करप्शन पर लड़ाई लड़ी। अब आजसू के मंच से मैं इन मुद्दों को राज्य स्तर पर ले जाऊंगा। पार्टी की विचारधारा छात्रों और युवाओं के सशक्तिकरण मेरी सोच से मेल खाती है। मैं प्रतिबद्ध हूं कि साथ मिलकर हम झारखंड को मजबूत बनाएं। संजय मेहता एवं आजसू का धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस परिवार में शामिल किया। आगामी दिनों में हम ग्रासरूट स्तर पर काम करेंगे और जनता की सेवा करेंगे।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

झारखंड का दर्द समझती है आजसू : मनमंत बैश

जागो झारखंड यात्रा के संयोजक मनमंत बैश ने अपने संबोधन में कहा की जागो झारखंड यात्रा के माध्यम से मैंने राज्य के युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया है। आज आजसू पार्टी में शामिल होकर मुझे लगता है कि मेरी यात्रा अब एक बड़े मंच पर पहुंच गई है। सुदेश महतो की दूरदृष्टि और संजय मेहता जी की रणनीति से प्रभावित होकर मैंने यह निर्णय लिया।

यात्रा में हमने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर फोकस किया। मेरे विचार आजसू की प्राथमिकताओं से मेल खाते हैं। अब पार्टी के साथ मिलकर हम इन मुद्दों पर और प्रभावी तरीके से काम करेंगे। मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि राजनीति में आएं और बदलाव लाएं। हम साथ मिलकर झारखंड को जागृत और समृद्ध बनाएंगे।

इन्होने आजसू की सदस्यता ली 

अभिषेक गुप्ता, विकास रंजन, विशाल पवार, नीरज सिंह, संजय यादव, पिंटू रजक, शिवानंद कुमार, सुनील साहू, अमित साहू, अभिषेक कुमार, विकास सिन्हा, राजकुमार सोनी, शिवानंद कुमार, ऋषभ कुमार आदि युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य डॉ रोहित महतो, राँची जिला उपाध्यक्ष डॉ अमित साहू, रांची जिला बुद्धिजीवी संघ के अध्यक्ष मो सज्जाद, रांची महानगर युवा आजसू के अध्यक्ष अमित यादव, मीडिया संयोजक परवाज ख़ान, प्रताप सिंह, केंद्रीय सदस्य पंकज बर्नवाल, छात्र संघ के अध्यक्ष ओम वर्मा,केंद्रीय सचिव हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Alleged sex trade taking place just a few steps away from court and police offices; action awaited at Kachhari Chowk.
क्राइम Crime

कोर्ट और पुलिस के दफ्तरों से चंद कदम दूर कथित देह व्यापार, कचहरी चौक पर कार्रवाई का इंतजार

नवम्बर 23, 2026
गिरिडीह में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग ससुर और बहू की टांगी से हत्या
गिरिडीह Giridih

गिरिडीह में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग ससुर और बहू की टांगी से हत्या

नवम्बर 23, 2026
बेरमो विधायक अनूप सिंह तीसरी बार चुने गए इंटक अध्यक्ष, झारखंड के कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
झारखंड Jharkhand News

बेरमो विधायक अनूप सिंह तीसरी बार चुने गए इंटक अध्यक्ष, झारखंड के कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

नवम्बर 23, 2026
Next Post
Jharkhand Politics: क्या आप जानते हैं किससे मिल रहे हैं? सीएम हेमंत को ब्रिटेन यात्रा पर बाबूलाल ने उठाए गंभीर सवाल

Jharkhand News: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन-बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी चयन प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

Jharkhand News: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान का वीडियो वायरल, फहीम खान को दी जान से मारने की धमकी

Jharkhand News: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान का वीडियो वायरल, फहीम खान को दी जान से मारने की धमकी

Alleged sex trade taking place just a few steps away from court and police offices; action awaited at Kachhari Chowk.

कोर्ट और पुलिस के दफ्तरों से चंद कदम दूर कथित देह व्यापार, कचहरी चौक पर कार्रवाई का इंतजार

नवम्बर 23, 2026

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 8 साल पुराने मानहानि केस में गैर-जमानती वारंट जारी

मणिकर्णिका स्नान 2026: आज काशी के प्रसिद्ध घाट पर स्नान का महत्व और पौराणिक कथा जानें

गिरिडीह में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग ससुर और बहू की टांगी से हत्या

थकान, चक्कर और कमजोरी को न करें अनदेखा, सेहत पर भारी पड़ सकती है Iron की कमी

720 रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया को जीत नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts