Jharkhand News: हजारीबाग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के नशे का कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी चतरा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
Read More- Breaking News: झारखंड बीजेपी की कमान संभालते ही आदित्य साहू ने हेमंत सरकार की खोल दी पोल!
Jharkhand News: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल के जरिए अफीम की तस्करी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने कोलघटी इलाके में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान मालती टांड क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोका गया।
Read More- Jharkhand News: सारंडा मुठभेड़ में बड़ी अपडेट, मारे गए नक्सलियों की संख्या 16 पहुंची
Jharkhand News: 20 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद
जब पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो उनके पास से एक सफेद बोरा मिला। बोरे की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें से भारी मात्रा में अफीम मिली। जब्त अफीम की 20 किलो 500 ग्राम की बताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि जब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।
Read More- Jharkhand News: गम्हरिया में युवक का सुसाईड बना रहस्य, जांच में जुटी पुलिस
गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








