Jharkhand News: खूंटी के जमुआदाग में पड़हा राजा सोमा मुंडा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद आदिवासी समाज में उबाल चरम पर है। हत्या के विरोध में आदिवासी समाज ने 8 जनवरी को पूरा खूंटी बंद कर दिया था। मामले में रांची आईजी ने मनोज कौशिक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खूंटी सदर थाना प्रभारी मोहन कुमार को निलंबित कर दिया है।
Read More- Jharkhand News: टाटा-पटमदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Jharkhand News: आईजी ने समीक्षा बैठक के बाद थाना प्रभारी को किया निलंबित
आदिवासी नेता की गोली मारकर हत्या किये जाने बाद आईजी ने खुद समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आईजी ने पाया कि खूंटी सदर थाना प्रभारी मोहन कुमार ने शुरुआती अनुसंधान के दौरान काम में लापरवाही बरती थी। जिसके बाद आईजी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
Read More- Jharkhand News: धुर्वा से लापता बच्चों के मामले में पुलिस को मिला अहम सुराग!
इसके साथ ही आईजी ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। टीम को हत्या में शामिल सभी आरोपियों को सात दिनों के अंदर गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है।
खूंटी में आईजी ने मृतक के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस किसी भी हाल में हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। सात दिनों बाद आईजी दोबारा खुद मामले की समीक्षा करेंगे।
Jharkhand News: बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर की थी हत्या
बताते चलें कि 7 जनवरी को खूंटी के जमुआदाग में पड़हा राजा सोमा मुंडा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार अपराधियों ने पड़हा राजा को गोली मारकर फरार हो गए थे। हत्या के बाद से ही आदिवासी समाज में उबाल देखने को मिला जिसके बाद समाज ने 8 जनवरी को खूंटी बंद का आह्वाहन किया था।
Read More- Jharkhand Weather Update: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, मैक्लुस्कीगंज का पारा पहुंचा माइनस में
8 जनवरी पूरे खूंटी जिले में हत्या के शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बंद बुलाया था। फिलहाल अभी तक हत्या में शामिल अपराधियों के बारे में कोई अहम सुराग नहीं मिल पाया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








