Jharkhand News: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र का मौसीबाड़ी इलाके से कई दिनों से लापता दो बच्चों का अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की टीम लगातार दोनों बच्चों की खोजबीन में जुट गई है। इसी दौरान पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगी है। शालीमार बाजार में एक सब्जी विक्रेता ने दोनों बच्चों को देखें जाने की पुष्टि की है।
Jharkhand News: दुकान के लिए घर से निकले थे दोनोें बच्चें
बताते चलें कि 7 साल का अंश और 6 साल की अंशिका 2 जनवरी को एक साथ मुस्कुराते हुए घर से दुकान के लिए निकले थे जिसके बाद से वे लापता हो गए। पिछले 8 दिनों से दोनों बच्चें लापता हैं। जैसे-जैसे वक्त की सुइयां आगे बढ़ रही हैं, परिजनों की सांसें अटक रही हैं। अभी तक सुराग नहीं मिल पाने के कारण बच्चों की मां रोते-रोते बेसुध हो चुकी है।
Read More- Jharkhand News: भाजपा ने संगठन में किया बड़ा बदलाव-कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए, देखें लिस्ट
रांची पुलिस ने इन मासूमों को ढूंढने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। टीम लगातार जमीन पर डॉग स्क्वायड और तालाबों में गोताखोरों की खोजबीन के बाद अब आसमान से ‘ड्रोन’ के जरिए झाड़ियों और खंडहरों को खंगाला जा रहा है।
Jharkhand News: डीजीपी तदाशा मिश्रा खुद कर रही मॉनीटरिंग
डीजीपी तदाशा मिश्रा खुद इस संवेदनशील मामले की मॉनिटरिंग कर रही हैं। पुलिस की 8 टीमें अलग-अलग सुरागों पर काम कर रही हैं। टीम आसपास के शालीमार बाजार के दुकानदारों के साथ ही संदिग्ध वैन के मालिकों से पूछताछ कर रही है।
इस दौरान एक सब्जी विक्रेता से अहम सुराग मिलने की सूचना है। पुलिस का कहना है कि सब्जी विक्रेता ने लापता होेने से पहले बच्चों को देखा था। हालांकि पुलिस सब्जी विक्रेता सहित कई लोगों से जानकारियां ले रही है।
Read More- Jharkhand Weather Update: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, मैक्लुस्कीगंज का पारा पहुंचा माइनस में
खोजबीन के दौरान पुलिस ने 10 से ज्यादा कुओं और तालाबों की तलाशी ली है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्चों की खोजबीन के लिए दीवारों पोस्टर और सोशल मीडिया पर लगाए गए हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









