Jharkhand News: झारखंड भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद अपने सांगठनिक दल में बदलाव किया है। शुक्रवार को प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने 23 नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया। इनमें से कई जिलों के जिलाध्यक्षों में बदलाव किया गया है वहीं कई महिला नेत्रियों को भी बड़ी कमान सौंपी गई है।
Read More- CM Hemant Soren का प्रयास रंग लाया: नाइजर में फंसे झारखण्ड के 05 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल रिहाई
संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पार्टी ने रांची ग्रामीण को ‘पूर्वी’ और ‘पश्चिमी’ दो हिस्सों में बांट दिया है, जबकि चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण को भी स्वतंत्र सांगठनिक जिले का दर्जा दिया गया है।
Jharkhand News: 23 में से 3 जिलों में महिला अध्यक्ष
इस नई टीम में महिला सशक्तिकरण और समावेशी प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया गया है। 23 में से 3 जिलों में महिला अध्यक्ष बनाया गया है वहीं अनुसूचित जनजाति और जाति वर्ग के नेताओं को भी मुख्यधारा में जगह मिली है।
Read More- Jharkhand Weather Update: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, मैक्लुस्कीगंज का पारा पहुंचा माइनस में
रांची महानगर की कमान एक बार फिर वरुण साहू के हाथों में दी गई है, जबकि पाकुड़ में सरिता मुर्मू और चाईबासा में गीता बलमुचू जैसी महिला नेत्रियों ने अपनी जगह बनाई है। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षोें को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और अमर कुमार बाउरी समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं ने बधाई दी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








