Technology News: Windows 11 के यूज़र्स के लिए दिलचस्प खबर है। बता दें, Microsoft Windows 11 के लिए Paint और Notepad में बहुत सारे नए आकर्षक फीचर्स जोड़ने जा रहा है। अभी फिलहाल यह फीचर Windows Insider Program के Canary और Dev चैनल में शामिल टेस्टर्स को दिया जा रहा है, लेकिन कुछ महीनों बाद आने वाले दिनों में यह सभी Windows 11 यूज़र्स के लॉन्च किया जाएगा। इसकी खासियत यह है कि, इन नए फीचर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़े स्तर पर प्रयोग किया गया है।
MS Paint का नया AI Colouring Book फीचर
Microsoft Paint का नया AI Colouring Book फीचर लोगों के बीच काफी चर्चा में है। बता दें, आप इस फीचर का प्रयोग करके सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर अपना मनचाहा कलरिंग पेज बना सकते हैं। आप जैसे ही Paint खोलकर Colouring Book ऑप्शन चुनेंगे एक टेक्स्ट बॉक्स खुल जाएगा, उसमें आप अपने पसंद के प्रॉम्प्ट टाइप कर सकते हैं।
यह फीचर सिर्फ Copilot+ PCs पर ही होगा उपलब्ध
आपके प्रॉम्प्ट डालते ही AI एक सिंपल लाइन आर्ट बनाकर देता है, जैसा पहले कलरिंग बुक में आता था। इस आर्ट में आप डिजिटल तरीके से रंग भर पाएंगे या फिर प्रिंट निकालकर हाथ से कलर कर सकते है। मालूम हो कि, यह फीचर सिर्फ Copilot+ PCs पर ही उपलब्ध होगा और इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से साइन-इन करने की आवश्यकता होगी।
इसके साथ ही Paint में एक और उपयोगी अपडेट जोड़ा गया है। जिसका नाम है Fill Tolerance Slider, जिसके सहयोग से आप यह तय कर सकते हैं कि Fill Tool कितनी सटीकता से रंग को भरे। बता दें, स्लाइड़क की मदद से छोटे हिस्सों या बड़े एरिया में आसानी से रंग भरा जा सकता है।
Notepad में भी आए नए AI फीचर्स
बात करें, Notepad की तो, इसको भी पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है। Microsoft ने इसमें Markdown सपोर्ट को और बेहतर बना दिया है। अब आप स्ट्राइकथ्रू, नेस्टेड लिस्ट जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कीबोर्ड शॉर्टकट, टूलबार या सीधे Markdown सिंटैक्स के जरिए कर पाएंगे। इसके साथ साथ Notepad में एक और दिलचस्प फीचर जोड़ा गया है, जो है Welcome Experience, ये फीचर आपको ऐप को खोलते ही नए फीचर्स की जानकारी देगा।
Notepad के AI फीचर्स जैसे Write, Rewrite और Summarise का रिज़ल्ट अब स्ट्रीमिंग प्रीव्यू के रूप में दिखता है, यानी पूरा टेक्स्ट बनने का इंतजार नहीं करना पड़ता. जो दर्शाता है कि, यह पहले से कितने आधुनिक हो गए हैं। ये AI फीचर्स लोकल डिवाइस या क्लाउड दोनों पर बहुत अच्छे से कार्य कर सकते हैं, लेकिन इनके लिए भी Microsoftअकाउंट से लॉग-इन करना अनिवार्य होगा.













