Jharkhand News: ओडिशा के क्योंझर जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की डकैती कांड का धनबाद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटे गए जेवरात भी बरामद किये है।
Read More- Big Breaking : डोरंडा में दिनदहाड़े हत्या, सनकी पति ने पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट
बताते चलें कि 19 जनवरी को ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में करोड़ों रुपये के सोने की लूट हुई थी। शुरुआती जांच के बाद जब लूट के संकेत धनबाद से मिले। जिसके बाद ओडिशा पुलिस ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई।
Jharkhand News: क्योंझर जिले के बड़बिल के बैंक में हुई थी लूट
क्योंझर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रत्यूष मोहपात्रा के नेतृत्व में ओडिशा पुलिस की टीम धनबाद पहुंची। संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से निरसा और सिंदरी थाना क्षेत्र में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने डकैती में इस्तेमाल किए गए दो वाहन, 288 ग्राम लूटा हुआ सोना और चार मोबाइल फोन जब्त किए।
Read More- Breaking News: बरियातू में अचानक भड़की आग से मची हड़कंप
जिसके बाद पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राज कुमार सिंह जो चासनाला का रहने वाला है वहीं कुणाल राज वर्मा निरसा का रहने वाला है। पुलिस की माने तो बैंक डकैती में दोनों अपराधियों की भूमिका अहम रही है।
Jharkhand News: पांच करोड़ रुपये से अधिक के लूटे थे जेवरात
पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ओडिशा के एएसपी प्रत्यूष मोहपात्रा ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़बिल थाना में दर्ज लूट मामले में अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 5 से 6 किलो सोना लूट लिये थे। लूटे गए जेवरात की अनुमानित कीम पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
Read More- Jharkhand News: सफेद बोरे में काला कारोबार! करोड़ों की अफीम के साथ तीन तस्कर सलाखों के पीछे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधी हथियारों से लैस होकर बैंक में घुसे थे। अपराधियों ने सबसे पहले बैंक मैनेजर को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और बैंक में रखे सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









