Jharkhand Politics: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन के लंदन टूर को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। मरांडी ने सीएम पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि एक बैठक का एंट्री कार्ड मिलने पर फूले नहीं समाने वाले हेमंत सोरेन कभी झारखंड की दुर्दशा पर शर्म भी कर लीजिए।
Read More- Jharkhand News: करोड़ों की बैंक डकैती का ऐसे हुआ पर्दाफाश, दो अपराधी सोने के साथ गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नाकामी और निकम्मेपन की कीमत झारखंड रोज़ चुका रहा है। राज्य को हर दिन नए जख्म मिल रहे हैं, लेकिन हेमंत को सिर्फ़ व्हाइट बैज और मंहगे-महंगे कोट-मफलर वाले फोटो सेशन से फुर्सत ही नहीं है।
Jharkhand Politics: पड़हा राजा सोमा मुंडा के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं
बाबूलाल ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि सुना है अब “लंदन शापिंग सेशन” के लिये यात्रा एक्सटेंड कर इस बार गणतंत्र दिवस महापर्व से भी दूरी बना लेने की तैयारी हो रही है।
Read More- Big Breaking : डोरंडा में दिनदहाड़े हत्या, सनकी पति ने पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट
वहीं राज्य में बढ़ते क्राइम पर हेमंत सरकार पर हमला करते हुए बाबूलाल ने कहा कि जमशेदपुर से अपहृत व्यवसायी के पुत्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पड़हा राजा सोमा मुंडा के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। युवा नौकरी और रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। बालू, पत्थर, कोयला जैसे खनिजों की लूट मची हुई है।
Jharkhand Politics: आदिवासियों के जमीन पर कब्जा किया जा रहा है
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पहले शराब घोटाला और अब घोटाले की जांच में घोटाला। उन्होंने आदिवासियों की जमीन पर कब्जे और खनिज संसाधनों की लूट को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आदिवासियों के जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। हर ओर अराजकता का मंजर है।
Read More- Breaking News: बरियातू में अचानक भड़की आग से मची हड़कंप
कहा कि सरस्वती पूजा के दिन बोकारो के एक स्कूल परिसर में आगजनी के कारण धू-धू कर जलती तीन स्कूल बसों को देखिए और आत्मचिंतन करिए कि आपकी प्राथमिकता क्या है। झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था की नैतिक जिम्मेवारी लेना या आत्ममुग्धता से ग्रस्त होना?

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









