Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) को लेकर औपबंधित कार्यक्रम जारी हो गया है। जिसके अनुसार, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र (Budget Session) 18 फरवरी से शुरु हो रहा है। जो, 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान 17 कार्य दिवस होगें। पहले दिन राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण होगा और शोक प्रकाश के बाद कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। जानिए किस किस दिन क्या क्या होगा-
18 फरवरी (पहला दिन)- राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण, और शोक प्रकाश बाद कार्यवाही स्थगित हो जाएगी
19 फरवरी (दूसरे दिन)- राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद विवाद होगा
20 फरवरी (तीसरे दिन)- अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा
21-22 फरवरी – अवकाश
23 फरवरी (छठे दिन)- अनुपूरक बजट पर वाद विवाद और मतदान होगा
24 फरवरी (सातवें दिन)- बजट पेश होगा
25 फरवरी (आठवें दिन) – बजट पर चर्चा किया जाएगा, साथ सरकार को उत्तर देना होगा
26 फरवरी (नौवें दिन) – आय व्यय के अनुदान मांगों पर विचार-विमर्श
27 फरवरी (दसवें दिन)- अनुदान मांगों पर वाद विवाद
28 फरवरी से 8 मार्च- होली का अवकाश
9 मार्च से 13 मार्च- प्रश्नकाल के बाद बजट के अनुदान मांगों पर वाद विवाद
14-15 मार्च- अवकाश
16 और 17 मार्च- बजट के अनुदान मांगों पर वाद विवाद
18 मार्च- राजकीय विधेयक के साथ-साथ अन्य राजकीय कार्य निपटाए जाएंगे
19 मार्च – प्रश्नकाल के बाद गैर सरकारी संकल्प पर सरकार का जवाब होगा











