Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपनी जान गंवा दी। इस हादसे में उनके साथ साथ और चार लोगों ने भी जान गंवाई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब प्लेन लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था, तब विमान फिसलकर रनवे से बाहर चलाया गया और उसमें आग लग गई। बता दें, इस प्राइवेट की कमान फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर तैनात Shambhavi Pathak के हाथों में थी। जानकारी के मुताबिक, शांभवी के पास 1500 घंटों से अधिक की उड़ान का अनुभव था। वह काफी शानदार और बेहतरीन पायलट थी। आइए जानते हैं पायलट शांभवी कौन है?
Shambhavi Pathak ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से की थी। जिसके बाद उन्होनें साल 2020 से 2022 के बीच मुंबई विश्वविद्यालय से एयरोनॉटिक्स और एविएशन साइंस में बीएससी की डिग्री प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उन्होंने मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब में असिस्टेंट फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर भी काम किया था। जहां, वों नए पायलटों को विमान कैसे उड़ाते है, प्लेन उड़ाने की बारीकियां सिखाती थीं. शांभवी को भारत के DGCA और न्यूजीलैंड के CAA दोनों ही संस्थानों के वैध कमर्शियल पायट लाइसेंस प्राप्त थे।
Shambhavi Pathak के पास कौन-कौन से लाइसेंस और सर्टिफिकेट हैं
• SpiceJe : एविएशन सिक्योरिटी (AVSEC)
• JATS: जेट ओरिएंटेशन ट्रेनिंग (A320)
• CAVA: कमर्शियल पायलट लाइसेंस (न्यूजीलैंड सिविल एविएशन अथॉरिटी)
• ICAO: इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी लेवल 6
• DGCA: कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL)
• मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब लिमिटेड: फ्लाइट इंस्ट्रक्टर रेटिंग
View this post on Instagram













