Palamu News: इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, पलामू स्थित हुसैनाबाद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सोनू कुमार चौधरी अपनी पत्नी संग पुलिस यूनिफॉर्म में थाना परिसर में रील्स बना रहे है। वहीं, रील्स वायरल होने के बाद उनके खिलाफ हुसैनाबाद SDPO मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में जांच बिठाई गई।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर पत्नी के साथ बॉर्डर फ़िल्म के गाने पर रील्स बनाते हुए पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी।
नोट:रील्स से बचना मुश्किल ही नामुमकिन हो चला है। pic.twitter.com/6qyxvPKwvl
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report— Adil Hassan (@adilsiddique84) January 27, 2026
Palamu News: सोनू कुमार चौधरी को लाइन हाजिर
बताया जा रहा है कि, जांच रिपोर्ट आने के बाद थानेदार सोनू कुमार चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोनू कुमार चौधरी 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं और उन्हें साल 2024 में पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया गया था। फिलहाल, उनके जगह पाटन अंचल में तैनात इंस्पेक्टर चंदन कुमार को हुसैनाबाद के नए थाना प्रभारी के रुप में कमान सौंपा गया है। और स्पेशल पुलिस इन्वेस्टिगेशन यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश मंडल को पाटन का नया इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। इस पूरी कार्रवाई पुष्टी खुद पलामू SP रीष्मा रमेशन ने किया है।
क्या होता है पुलिस लाइन?
Palamu News: पुलिस लाइन वह जगह होती है जहां पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात नहीं रहते। वह Reserve Force में होते हैं। पुलिस लाइन में उनको भेजा जाता है, जिन भी थानेदार या पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर किया जाता है, किसी पुलिसकर्मी की नई भर्ती हुई है या ट्रांसफर पर आए है। इसके अलावा उन पुलिसकर्मी पर जो विभागीय जांच झाल रहें है। यह कोई सजा नहीं होता पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई से जुड़ी होती है।








