Jharkhand News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सामाजिक न्याय और समावेशिता को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। अबOBC, SC, ST और अल्पसंख्यक विभागों के प्रदेश अध्यक्षों को प्रदेश चुनाव समिति (PEC) में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जा रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सामाजिक न्याय, समावेशिता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण एवं प्रगतिशील निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में, राहुल गांधी जी,के.सी. वेणुगोपाल और के राजू ,अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में, पार्टी ने निर्देश जारी किया है कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक (Minority) विभागों के प्रदेश अध्यक्ष अब प्रदेश चुनाव समिति (Pradesh Election Committee – PEC) में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) के रूप में शामिल किए जाएंगे।
Jharkhand News: यह फैसला विधानसभा और अन्य चुनावों में उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया को अधिक समावेशी, न्यायपूर्ण एवं वास्तविक सामाजिक प्रतिनिधित्व देने वाला बनाएगा। इन विभागों के प्रदेश अध्यक्ष अब उम्मीदवार चयन में सक्रिय एवं निर्णायक भूमिका निभाएंगे, जिससे वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज़ को पार्टी के चुनावी फैसलों में मजबूती से स्थान मिलेगा।
Jharkhand News: यह कदम कांग्रेस पार्टी की सामाजिक न्याय की नीति का जीवंत प्रमाण है, जो संविधान के मूल्यों समता, न्याय एवं समावेश पर आधारित है। पार्टी हमेशा से दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्गों एवं अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षक रही है, और यह फैसला उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। इस संदर्भ में OBC के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, SC के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी और आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जोसाई मार्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल और के राजू का आभार व्यक्त किया।












