Jharkhand News: धनबाद सदर अस्पताल परिसर से बार भवन जाने वाले मुख्य रास्ते को बाउंड्री वॉल बनाकर बंद किए जाने के विरोध में धनबाद बार एसोसिएशन ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। अधिवक्ताओं के ‘पेन डाउन’ स्ट्राइक पर जाने से धनबाद कोर्ट में न्यायिक कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे मुकदमों के सिलसिले में पहुंचे हजारों वादकारियों को बिना किसी कार्यवाही के वापस लौटना पड़ा।
Read More- Big Breaking : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI बोले- हो सकता है दुरुपयोग
Jharkhand News: क्या है विवाद की मुख्य वजह?
बार एसोसिएशन के अनुसार, सदर अस्पताल परिसर के भीतर का मार्ग वर्षों से अधिवक्ताओं के आवागमन और वाहनों की पार्किंग के लिए इस्तेमाल होता रहा है। हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा इस रास्ते पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर इसे पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। अधिवक्ताओं का तर्क है कि यह रास्ता बार भवन तक पहुँचने का सबसे सुगम मार्ग था। इसके बंद होने से न केवल वकील, बल्कि बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग वादकारी भी परेशान हो रहे हैं।
Jharkhand News: आश्वासन से बढ़ा आक्रोश
बुधवार को अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर से रणधीर वर्मा चौक तक विरोध मार्च निकालकर जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी। एसोसिएशन का आरोप है कि इस मुद्दे पर कई बार वार्ता हुई, लेकिन प्रशासन ने केवल खोखले आश्वासन दिए। कोई ठोस पहल न होते देख अधिवक्ताओं ने काम बंद करने का कड़ा निर्णय लिया।
Read More- Ajit Pawar Funeral: अंतिम सफर पर ‘दादा’-बेटों ने दी मुखाग्नि, अमित शाह समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
Jharkhand News: महासचिव का बयान
धनबाद बार एसोसिएशन के महासचिव जितेन्द्र कुमार ने कहा अधिवक्ता हमेशा प्रशासन और कानून-व्यवस्था का सहयोग करते हैं, लेकिन हमारे बुनियादी अधिकारों और रास्ते को छीन लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का रवैया पूरी तरह निराशाजनक है। जब तक रास्ता बहाल नहीं होता और पार्किंग की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।











