Ajit Pawar Funeral : महाराष्ट्र के बारामती में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार को आज अंतिम विदाई दी गई। बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अंतिम संस्कार किया गया। उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने पिता की अर्थी को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
Ajit Pawar Funeral: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी के केन्द्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनकी अंतिम यात्रा में हाजरों की संख्या में लोग शामिल हुए।
Read More- Big Breaking : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI बोले- हो सकता है दुरुपयोग
Ajit Pawar Funeral: पवार के निधन के बाद राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक
बताते चलें कि 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में भीषण विमान हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई थी।
बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश कर गया था। इस हादसे में पवार समेत उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेेंबर सहित कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
पवार पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनाव से पहले जनता को संबोधित करने जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ था। उनके निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक रखा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








