Big Breaking : राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खादगढ़ा बस स्टैंड में अचानक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। लोअर बाजार थाना क्षेत्र में खड़ी कई बसें देखते ही देखते आग की चपेट में आ गईं। आग की लपटें और घना धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
Big Breaking : कई दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।













