Jharkhand News: कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई जब कई दिनों से लापता एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में कुंए से बरामद किया गया। मृतक की पहचान पिपराडीह गांव के रहने वाले दर्शील बरनवाल उर्फ सोनू के रुप में हुई है जो कि कई दिनों से लापता था।
Jharkhand News: 19 नवंबर लापता था खुर्शीद
बताते चलें कि दर्शील 19 नवंबर को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर से कई दिनों तक उसकी खोजबीन की पर उसका कुछ अता पता नहीं चल पाया। जिसके बाद थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज किया गया पर फिर भी कुछ पता नहीं चला। कुछ दिनों बाद ही उसकी शादी होने वाली थी।
इसी दौरान गांव में कुंए से एक शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों ने जब शव देखा तो सबकी आंखे भर आई। शव की हालत इतनी खराब थी कि परिजनों की आंखें भर आईं। पहचान उसके कपड़ों और जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर की गई।
Jharkhand News: हत्या कर शव कुंए में डालने की आशंका
मृतक के छोटे भाई विवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल फोन देखकर उन्हें यकीन हो गया कि शव उनके भाई का ही है। वहीं मामा अशोक मोदी ने आशंका जताई कि दर्शील की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। उन्होंने दावा किया कि शव को भारी वस्तु से बांधा गया था ताकि वह पानी में ऊपर न आए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार के अनुसार, हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









