Jharkhand News: कोडरमा में उस समय सनसनी मच गई जब तिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक की पहचान हजारीबाग जिले के चलकुस्सा प्रखंड के मसौनी गांव के रहने वाले सचिन यादव के रुप में हुई है। मृतक इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था।
Read More- Big Breaking : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI बोले- हो सकता है दुरुपयोग
Jharkhand News: झुमरीतिलैया के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था
मिली जानकारी के मुताबिक सचिन झुमरीतिलैया के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने दोस्तो के साथ बजरंग नगर में भाड़े में रुम में रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान बुधवार रात को उसने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है।
Read More- Jharkhand News: सदर अस्पताल का रास्ता बंद होने पर बिफरे अधिवक्ता, धनबाद बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Jharkhand News: पढ़ने में काफी तेज था सचिन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सचिन पढ़ने में बहुत तेज था। हालांकि परिजन भी हैरान है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। युवक के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
Read More- Ajit Pawar Funeral: अंतिम सफर पर ‘दादा’-बेटों ने दी मुखाग्नि, अमित शाह समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
सचिन के साथ कमरे में रह रहे दोस्तो ने बताया कि सचिन सामान्य दिनो की तरह ही था। बोर्ड परीक्षा के नजदीक आते ही वह परीक्षा की तैयारी में जुट गया था। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे मेें किसी को भी जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









