Bollywood News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को Border 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हो गया है। वहीं, पहले हफ्ते में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। वीकेंड के बाद फिल्म की रफ्तार में थोड़ी धामी जरुर पड़ी है। लेकिन फिर भी Border 2 अब भी टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है। वहीं, आज 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 फिल्म Border 2 को टक्कर देने सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की रिलीज का सनी देओल की Border 2 की कमाई पर कितना असर पड़ता है।
7 दिनों में Border 2 ने कितनी कमाई की
Border 2 ने भारत में पहले वीकेंड में 129.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जहां, सिर्फ Republic Day के दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा 63.59 करोड़ रुपये की कमाई की। और दूसरे दिन फिल्म ने 40.59 करोड़ रुपये कमाए साथ ही तीसरे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म की 57.20 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
पांचवें दिन 23.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया और लेकिन छठे दिन फिल्म का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, इस दिन फिल्म 15.04 करोड़ रुपये ही कमा पाई. इसी के साथ Border 2 ने छह दिनों में 231.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
भारत में दिन के अनुसार कलेक्शन
Day 1: 32.10 करोड़ रुपये
Day 2: 40.59 करोड़ रुपये
Day 3: 57.20 करोड़ रुपये
Day 4: 63.59 करोड़ रुपये
Day 5: 23.31 करोड़ रुपये
Day 6: 15.04 करोड़ रुपये
Day 7: 13.14 करोड़ रुपये
कुल: 244.97 करोड़ रुपये
Border 2 के हिट होने के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें, Border 2 मैकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट बॉर्डर 3 का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, बॉर्डर 2 की बात करें तो इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना का भी कैमियो दिखाया गया है.













