Jharkhand News: सरायकेला के टांगरानी गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है जहां बैंककर्मी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आलोक पड़ीहारी के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Read More- Jharkhand News: दामाद बना जल्लाद! चाकू से काटकर ससुर को उतारा मौत के घाट
Jharkhand News: नौकरी जाने के बाद तनाव में था कर्मी
मिली जानकारी के मुताबिक आलोक को कुछ दिनों पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था। जिसके बाद से ही वो लगातार तनाव में था। रोज़मर्रा की तरह सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटे थे। नाश्ता करने के बाद परिवार के अन्य लोग नहाने के लिए नदी चले गए थे। इसी बीच आलोक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Read More- Jharkhand News: चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ, महिला का शव देखकर कांप जाएगी रुह-जांच में जुटी पुलिस
परिजन जब घर लौटे तो तुरंत उऩ्हें फंदे से उतारकर आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें नौकरी से हटाए जाने के बाद मानसिक तनाव का ज़िक्र किया गया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









