Jharkhand News: पलामू से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है जहां एक दामाद ने अपना आपा खोकर अपने ही ससुर को मौत के घाट उतार दिया वहीं पत्नी और साली को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पूरा मामला छतरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Read More- Jharkhand News: दूल्हा बनने से पहले मिली मौत-कोडरमा में कुंए से युवक का शव मिलने से हड़कंप
Jharkhand News: तीन साल पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी के मुताबिक हैदरनगर के सोबा बरेवा निवासी लवकुश यादव की शादी तीन साल पहले रीता देवी से हुई थी। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच रिश्तों में कड़वाहट चल रही थी। जिसके बाद रीता देवी अपने मायके में जाकर रह रही थी।
Read More- Breaking News: JPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए निकाला विज्ञापन, इतने पदो पर होगी नियुक्ति
आरोपी लवकुश यादव हाल ही में बाहर से काम कर वापस लौटा था। लौटते ही वह सीधे ससुराल पहुंचा। ससुराल आते ही वह पत्नी को सीधे ससुराल चलने को कहने लगा। पत्नी ने उसके साथ चलने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर लवकुश ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।
Jharkhand News: बेटी को बचाने आए ससुर पर साली पर जानलेवा हमला
इसी बीच चीख-पुकार सुनकर ससुर सुनील यादव बेटी को बचाने दौड़े, लेकिन आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई साली कविता कुमारी भी हमले का शिकार हो गई। इस हमले में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
Read More- Jharkhand News: फेसबुकिया प्यार! शादी से इनकार करने पर टावर पर चढ़े युवक ने…
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। गंभीर रूप से घायल सुनील यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल महिलाओं को मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









