Jharkhand News: बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब बसंती मोड़ के पास स्थित करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक अचानक मोेबाइल टावर पर चढ गया। युवक लगातार अपनी जान देने की बात कर रहा था। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई।
Read More- Big Breaking : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI बोले- हो सकता है दुरुपयोग
Jharkhand News: सोशल मीडिया साइट पर हुई थी दोनों की मुलाकात
दरअसल बात ऐसी है कि मध्य प्रदेश के गुना जिले का रहने वाले युवक भोजराज चंदेल को बोकारो की रहने वाली एक युवती से प्रेम हो गया। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर फेसबुक के जरिए एक दूसरे से हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि युवती भाग कर अपने प्रेमी के पास मध्यप्रदेश पहुंच गई।
Read More- Ajit Pawar Funeral: अंतिम सफर पर ‘दादा’-बेटों ने दी मुखाग्नि, अमित शाह समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
Jharkhand News: पुलिस के लाख मनाने पर नीचे उतरा युवक
जिसके बाद पुलिस के हस्क्षेप करने के बाद युवती वापस अपने घर आ गई। युवती के साथ जुदाई युवक से सहा नहीं गया। जिसके बाद युवक शादी का प्रस्ताव लेकर बोकारो आ पहुंचा। परिजनों ने शादी से साफ मना कर दिया। रिश्ता टूटने के गम में युवक पास मेें 150 मीटर उंचे मोबाइल टावर में चढ़ गया और बार-बार अपनी जान देने की बात करने लगा।
Read More- Jharkhand News: कोडरमा में 10वीं के छात्र का फांसी के फंदे से झूलता शव मिलने से सनसनी
युवक की इस हरकत के बाद वहां धीरे-धीरे भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान भी युवक बार-बार जान देने की बात कह रहा था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को मनाया और नीचे उतारा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









