Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में आम Budget 2026 -27 पेश करते हुए विकास, समावेशन और सामाजिक सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। बजट में महिलाओं, युवाओं, दिव्यांगजनों और टेक्नोलॉजी आधारित भविष्य पर विशेष फोकस देखने को मिला।
महिला सशक्तिकरण को बड़ा बढ़ावा
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। इससे छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलेगा। यह कदम शिक्षा और रोजगार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में अहम माना जा रहा है।
लखपति दीदी से एंटरप्राइज ओनर तक का सफर
ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मजबूती देने के लिए सरकार ने SHE-Mart की घोषणा की।
वित्त मंत्री ने कहा कि लखपति दीदी प्रोग्राम की सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब महिलाओं को सिर्फ क्रेडिट आधारित आजीविका नहीं, बल्कि एंटरप्राइज की मालिक बनने में मदद की जाएगी।
क्लस्टर स्तर पर कम्युनिटी रिटेल आउटलेट के रूप में SHE-Mart स्थापित किए जाएंगे।
STEM और उच्च शिक्षा पर जोर
युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सरकार STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) इंस्टीट्यूट्स स्थापित करेगी। इससे रोजगारोन्मुखी और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
Education to Employment के लिए हाई-लेवल कमेटी
सेवा क्षेत्र को ‘विकसित भारत’ का प्रमुख इंजन बनाने के लिए
‘Education to Employment and Enterprise’ पर एक उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति गठित की जाएगी।
लक्ष्य है—2047 तक वैश्विक सेवा क्षेत्र में भारत की 10% हिस्सेदारी।
Read More: Budget 2026 की बड़ी सौगात! आम आदमी से लेकर बुजुर्गों तक, किसे मिला क्या फायदा?
AI, क्वांटम और रिसर्च को मिलेगा बूस्ट
वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार
- AI मिशन
- नेशनल क्वांटम मिशन
- नेशनल रिसर्च फंड
- R&D और इनोवेशन फंड
के जरिए नई टेक्नोलॉजी को मजबूत कर रही है, ताकि किसान, महिलाएं, युवा और दिव्यांगजन नए अवसरों का लाभ उठा सकें।
दिव्यांगजनों के लिए रोजगार आधारित स्किलिंग
दिव्यांगजन कौशल योजना के तहत IT, AVGC, हॉस्पिटैलिटी और फूड एंड बेवरेज सेक्टर में
टास्क-ओरिएंटेड और प्रक्रिया-आधारित भूमिकाओं के लिए इंडस्ट्री-लिंक्ड ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि उन्हें सम्मानजनक रोजगार मिल सके।
स्कूल-कॉलेजों में बनेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब
AVGC सेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज की मदद से
- 15,000 माध्यमिक स्कूलों
- 500 कॉलेजों
में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी।
इससे एनिमेशन, गेमिंग, VFX और कॉमिक्स जैसे क्षेत्रों में युवाओं को नई दिशा मिलेगी।













