Ranchi: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के जो रुझानों ने बीजेपी के खेमें में जश्न का माहौल बना दिया है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन सरकार बनाने की ओर मजबूती से बढ़ चुका है। फाइनल नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन रुझानों ने साफ कर दिया है कि BJP ने तीन राज्यों में मजबूत पकड़ बना ली है।
ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन-पीएम मोदी
दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में जश्न का माहौल है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे “ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन” बताया। उन्होंने कहा कि सालों की मेहनत अब सफलता में बदल रही है और यह खुशी देशभर के कार्यकर्ताओं के चेहरों पर दिख रही है।
मोदी ने कहा कि यह जीत सिर्फ चुनावी नतीजा नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने “परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के विजन पर जनता के भरोसे को इस जीत का कारण बताया।
Read More- विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: चारो तरफ भगवा बीच में तीर धनुष, क्या झारखंड में टिक पाएगी हेमंत सरकार!
प्रधानमंत्री ने खास तौर पर पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक BJP की जीत एक बड़ा प्रतीक है। उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में पार्टी की मौजूदगी को एक मजबूत राजनीतिक विस्तार बताया।
इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ
मोदी ने लोकतंत्र की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ, खासकर पश्चिम बंगाल में 93% वोटिंग ने नया इतिहास बनाया।
Read More- तमिलनाडू चुनाव में TVK के जीत का कौन है लेडी लक! क्या थलापति इस एक्ट्रेस से करेंगे शादी
महिलाओं की भागीदारी को भी उन्होंने लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बताया। साथ ही, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने।
विधानसभा चुनावों के साथ ही उपचुनावों में भी BJP को सफलता मिली है। महाराष्ट्र, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा में पार्टी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। सुनेत्रा पवार की जीत का भी मोदी ने खास उल्लेख किया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









